20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा में पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कांग्रेस खड़ी करती है विकास में बाधा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्‍यसभा में बजट अभिभाषण पर बोलते हुए एक बार फिर देश भर में एक साथ चुनाव कराने की वकालत की।

2 min read
Google source verification
पत्रिका डॉट काम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम

नई दिल्‍ली. बुधवार को लोकसभा के बाद राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के बजट भाषण पर धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा में दोपहर बाद पीएम मोदी ने देश भर में एक साथ चुनाव कराने की वकालत की। उन्‍होंने कहा कि एक साथ चुनाव न होने से कई तरह की परेशानियां उठ खड़ी होती हैं। एक साथ चुनाव न होने से सबसे बड़ी बाधा विकास के समक्ष उठ खड़ी होती है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को क्यों घोटालों वाला भारत चाहिए? आपको क्या इमरजेंसी वाला भारत चाहिए? सरकारी योजनाओं का मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस ने देश के साथ धोखा किया है। योजनाओं के नाम पर लूटने का काम किया है।

चार दशक पुराने प्रोजेक्‍ट्स को चालू कराया
राज्‍यसभा में उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने नौ लाख करोड़ रुपए के पुराने प्रोजेक्‍ट शुरू कराए। ये प्रोजेक्‍ट कांग्रेस के समय से ही अधर में लटके हुए थे। यहां तक कि इस प्रोजेक्‍ट पर पिछले 30 से 40 सालों से काम नहीं हुआ था। हमने ऐसे प्रोजेक्‍टस पर काम शुरू करवाए हैं। उन्‍होंने कहा कि ऐसे प्रोजेक्‍ट्स पर काम के लिए सरकार ने नौ लाख करोड़ रुपए जारी किए हैं। उन्‍होंने कहा कि हम किसानों को समृद्धि बनान की बात करते हैं तो वो उसमें बाधा डालते हैं। कांग्रेस ने तो बेनामी संपत्ति कानून को रोक रखा था। इसी तरह कांग्रेस ने डैम बनाए लेकिन नहरों का जाल नहीं बिछाया जिससे किसानों का नुकसान हुआ। भारत के लाखों एकड़ जमीन आज तक असिंचित है।

विकास की राह में बाधाएं खड़ी की
कांग्रेस ने बेमानी संपत्ति कानून रोक रखा था। इससे विकास के काम में कई तरह की अड़चनें पैदा हुई। कई प्रोजेक्‍ट्स लेट हुए। इसके लिए कांग्रेस जिम्‍मेवार है। उन्‍होंने कहा कि गुजरात चुनाव के समय मुझे इस बात की खुशी हुई कि कांग्रेस के कार्यक्रमों सरदार पटेल की चर्चा होने लगी थी। लेकिन जैसे ही गुजरात चुनाव संपन्‍न हुआ कांग्रेस सरदार पटेल को एक सप्‍ताह के अंदर भूल गई। ये है कांग्रेस का चरित्र। अगर आप इसकी बात करें तो कांग्रेस वाले हंगामा करते हैं।

जहर घोलने का काम किया
इससे पहले लोकसभा में धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर अपनी बात को रखते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया था। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में जहर घोलने का काम किया जिसका खामियाजा देशवासी आज तक भुगत रहे हैं। जब कांग्रेस ने देश का विभाजन किया, तब से लेकर आज तक उस जहर की कीमत देश चुका रहा है। एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है जब कांग्रेस के पाप की सजा देश को ना मिलती हो। कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए। पीएम ने कहा कि सिर्फ हमारे जमाने में ऐसा था, हमारे जमाने में वैसा था का ही टेप बजाया जाता है। आपने मां भारती के टुकड़े कर दिए। इसके बावजूद देश आपके साथ था।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग