राजनीति

सोशल मीडिया पर प्रणब की फेक तस्वीर वायरल, बेटी बोली- वही हुआ जिसका डर था

संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की एक फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
2 min read
• •
Jun 08, 2018
Pranab mukherjee
सोशल मीडिया पर प्रणब की फेक तस्वीर वायरल, बेटी बोली- वही हुआ जिसका डर था

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की एक फेक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। प्रणब की इस तस्वीर को फोटोशॉप के माध्यम से बनाया गया है। तस्वीर में प्रणब मुखर्जी आरएसएस के अन्य पदाधिकारियों के साथ उन्ही की तरह अभिवादन करते दिखाई पड़ रहे हैं। जबकि वास्तव में प्रणब मुखर्जी मंच पर जरूर थे, लेकिन उन्होंने अभिवादन नहीं किया था। बता दें कि यहां पूर्व राष्ट्रपति ने संघ के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया था।

बेटी ने बताया भाजपा का हाथ

वहीं, प्रणब मुखर्जी की फेक तस्वीर वायरल होने पर उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी काफी आहत हैं। उनका कहना है कि वहीं हुआ, जिस बात को उनको डर था। शर्मिष्ठा ने लिखा है कि उन्होंने अपने पिता को इस बारे में सावधान किया था। शर्मिष्ठा ने कहा है कि इस तस्वीर को वायरल करने के पीछे भाजपा और आरएसएस का ही हाथ है।

किया था विरोध

बता दें कि शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी के संघ कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध किया था। इस संबंध में शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर लिखा है कि उनको पूरी उम्मीद है कि इस घटना के बाद उनके पिता को भाजपा के गंदे खेल के बारे में पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि अब संघ कार्यक्रम के दौरान ली गई पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीरों को फेक बयानों के साथ इस्तेमाल करेगा। हालांकि अभी तक संघ या भाजपा के किसी नेता का इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।

Published on:
08 Jun 2018 10:03 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश