ट्रंप ने कहा कि यह मीटिंग महज एक औपचारिकता भर नहीं है। दोनों नेताओं के बीच होने वाली इस ऐतिहासिक समिट को कवर करने के लिए दुनियाभर के लगभग 2,500 पत्रकार जुटेंगे। अमरीकी राष्ट्रपति के अनुसार वह नहीं सोचते कि समिट में भाग लेने के लिए उनको अधिक तैयारी करने की जरूरत है, क्योंकि किम जोंग और उनके बीच होने वाली बैठक को लेकर दोनों ही ओर से लंबे समय से तैयारियां चल रही थी। इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर बैठक में सब कुछ ठीकठाक और सकारात्मक रहा तो वह नॉर्थ कोरिया के शासक को वाइट हाउस आने का न्योता देंगे।