नई दिल्ली। कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी के बीच गठबंधन का मामला खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केई कृष्णमूर्ति ने कहा है कि यदि यह गठबंधन हुआ तो वह फांसी पर लटक जाएंगे। कृष्णमूर्ति ने कहा कि कांग्रेस और तेलुगु देशम पार्टी के गठबंधन का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। ये बात केई कृष्णमूर्ति ने करनूल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह उनके निजी विचार नहीं, बल्कि पार्टी की राय है।