बता दें कि होटल का खर्च चुकाने की पेशकश करने वाले परमाणु रोधी समूह को पिछले साल नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। वहीं, अमरीका सम्मेलन के दौरान किम के होटल का बिल चुकाने को तैयार है। माना जा रहा है कि अमरीका इस वजह से पीछे हट रहा है कि कहीं यह बात नॉर्थ कोरिया को बुरी न लगा जाए। दरअसल, ‘परमाणु हथियारों को समाप्त करने हेतु अंतरराष्ट्रीय अभियान’ (आईसीएएन) नामक संस्था नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में मिली राशि 11 लाख डॉलर में से एक पार्ट इस होटल के बिल के रूप में खर्च करना चाहती है। आईसीएएन की ओर से अकीरा कावासाकी ने बताया कि उनकी संस्था दोनों नेताओं के दौरान होने वाले सम्मेलन का खर्च उठाने को तैयार है।