व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने दोनों नेताओं की मुलाकात के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि अमरीका की एक टीम अब सिंगापुर में है और तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है और तब तक वहां रहेंगी, जब तक सम्मेलन शुरू नहीं हो जाता।सैंडर्स ने कहा कि अमरीकी पक्ष सक्रिय रूप से बैठक की तैयारी कर रहा है। बता दें कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली ऐतिहासिक मुलाकात को लेकर दोनों देश लंबे समय से तैयारियों में लगे हैं। इस मुलाकात के दौरान अमरीका का फोकस परमाणु निरस्त्रीकरण पर रहेगा।