पणजी। दिल्ली के आर्कबिशप के पत्र के बाद अब गोवा और दमन के आर्कबिशप के बयान ने सियासी तूफान ला दिया है। गोवा के आर्कबिशप फिलिप नेरी फरारो ने कैथोलिक ईसाइयों से सक्रिय राजनीति में आने की अपील की है। इसके साथ ही फरारो ने मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए संविधान को खतरे में बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के शासन नमें एक संस्कृति को प्रोत्साहित किया जा रहा है।