2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: बेटी से मिलने आई 65 वर्षीया महिला के साथ 40 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म

खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 65 वर्षीया महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव आई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 2:37 PM IST

rape

fgfg

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर जिले मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां घटना मुंगेर के तारापुर इलाके से जुड़ी है। जहां एक 40 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति पर 65 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार, खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 65 वर्षीया महिला अपनी बेटी से मिलने के लिए हरपुर थाना क्षेत्र के शिशुआ गांव आई थी। बेटी से मिलकर महिला रविवार को दोपहर के समय पैदल अपने गांव लौट रही थी।

जसवंत सिंह की हालत देख आडवाणी हुए भावुक, बेटा बोला- अटलजी के ‘हनुमान’ अब उड़ नहीं सकते

पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज

आरोप है कि शिशुआ गांव निवासी गौतम मंडल (40) ने रास्ते में महिला को अकेले देखकर उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। तारापुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर तारापुर थाने में दुष्कर्म की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्तपताल, मुंगेर भेजा जा रहा है।

आन्ध्र प्रदेश: खाने में नहीं पकाया चिकन तो बेटे ने बुजुर्ग मां को उतारा मौत के घाट

48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आदेश

डीएसपी ने कहा की 48 घंटे के अंदर अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब पुलिस अदालत के आदेश के बाद आरोपी के घर में कुर्की-जब्ती करेगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। हालांकि पुलिस आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस पर जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का दबाव बनाया है। संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।