2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्याभ्यास पर भड़का किम जोंग-उन, वादाखिलाफी का आरोप

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के अमरीका के साथ दो सैन्याभ्यासों में शामिल होकर पनमुनजोम घोषणा की भावना के साथ खिलवाड़ करने की निंदा की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 12:52 PM IST

Kim Jong Un

अमरीका के साथ दक्षिण कोरिया के सैन्याभ्यास पर भड़का किम जोंग उन, वादा खिलाफी का आरोप

प्योंगयांग। एक अरसे के बाद पटरी पर आए उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के संबंधों में एक बार फिर से खटास देखने को मिली है। इसका सबसे बड़ा कारण दक्षिण कोरिया का अमरीका के साथ सैन्याभ्यास करना है। उत्तर कोरिया के शासन किम जोंग-उन ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के अमरीका के साथ दो सैन्याभ्यासों में शामिल होकर पनमुनजोम घोषणा की भावना के साथ खिलवाड़ करने की निंदा की है।

ऐसे आलीशान जीवन जीता है नॉर्थ कोरिया का शासक, सामने आई किम जोंग उन के घर की तस्वीरें

उत्तर कोरिया के सरकारी समाचार पत्र 'मिंजू जोसन' ने एक आलेख में रविवार को कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना ने हवाई के जलक्षेत्र रिम ऑफ पैसिफिक में 27 जून से होने वाले संयुक्तसैन्याभ्यास के लिए तीन युद्धपोत, लड़ाकू विमान और 700 ऑड ट्रप्स भेजे हैं।

जसवंत सिंह की हालत देख आडवाणी हुए भावुक, बेटा बोला- अटलजी के ‘हनुमान’ अब उड़ नहीं सकते

पनमुनजोम घोषणा पत्र पर किए थे हस्ताक्षर

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आलेख में कहा गया कि दक्षिण कोरिया ने यह भी ऐलान किया है कि वह अगस्त में प्रस्तावित युद्धाभ्यास उल्जी फ्रीडम गार्डियन को भी लॉन्च करेगा। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च शीर्ष नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन ने 27 अप्रैल को पनमुनजोम घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे और कोरियाई प्रायद्वीप के राष्ट्रीय सुलह और शांति के लिए काम करने का वादा किया था।

पुरी के विश्वविख्यात जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाबी हुई गायब, उठा सियासी घमासान

वहीं अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन की ऐतिहासिक बैठक से पहले प्योंगयांग के तीन शीर्ष सैन्य अधिकारियों के पदों में बदलाव किया गया है। समाचार एजेंसी योनहाप ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से बताया कि रक्षा प्रमुख पाक योंग सिक के स्थान पर नो वांग चोल को लाया गया है जबकि कोरियन पीपुल्स आर्मी (केपीए) के जनरल स्टाफ प्रमुख री योंग सू के स्थान पर री योंग गिल को पदोन्नत किया गया है।