
तानाशाह किम जोंग और राष्ट्रपति असद के बीच हो सकती है मुलाकात, ऐसा करने वाले असद होंगे पहले राष्ट्राध्यक्ष
सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के अगले मेहमान हो सकते हैं सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और किम जोंग उन से मुलाकात होने की खबरें हैं। ये मुलाकात किम जोंग उन और अमरीकी राष्ट्रपति के बीच होने वाली मुलाकात से पहले हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल असद ने किम जोंग की तारीफ की है। असद ने कहा है कि वह दुनिया से अलग-थलग देश उत्तर कोरिया का दौरा करेंगे। अगर राष्ट्रपति असद ऐसा करते हैं तो वह दुनिया के पहले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष होंगे जो उत्तर कोरिया जाएंगे। खबरों के मुताबिक दमिश्क में उत्तर कोरिया के नए राजदूत मुन जोंग नैम के साथ बैठक हुई। कोरियाई राजदूत ने उन्हें वहां का परिचय पत्र दिया। इस दौरान असद ने कहा, ''मैं जल्द ही उत्तर कोरिया जाऊंगा और किम जोंग उन से मुलाकात करूंगा''। ये बात अलग है कि जब इस संबंध में सीरिया के राष्ट्रपति कार्यालय से संबंध साधने की कोशिश की तो किसी तरह का जवाब नहीं मिला
12 जून को होगी किम और ट्रंप की मुलाकात
अमरीका के राष्ट्रपति किम जोंग उन और उत्तर कोरिया के प्रमुख किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में मुलाकात होगी। 12 जून को सिंगापुर में होने वाली बैठक से पहले इसे एक बड़ा राजनीतिक बदलाव बताया जा रहा है। बता दें कि अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच मीटिंग कराने में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने अहम भूमिका निभाई है। सबसे पहले उन्होंने ही ट्रंप को किम से मिलने के लिए मनाया था। गौर करने वाली बात ये है कि अमरीका और सीरिया दोनों धुरविरोधी माने जाते हैं। वहीं सीरिया और उत्तर कोरिया में सालों से सैन्य साझेदारी है और यह सीरिया के गृह युद्ध में भी जारी है। आशंका है कि किम ने सीरिया को रासायनिक हथियार तक मुहैया कराए थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि उत्तर कोरिया एक परमाणु संयंत्र तैयार करने में सीरिया की मदद कर रहा है, जो 2007 में इजरायली बमबारी के वक्त ध्वस्त हो गया था।
Published on:
4 Jun 2018, 11:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.