3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसे आलीशान जीवन जीता है नॉर्थ कोरिया का शासक, सामने आई किम जोंग उन के घर की तस्वीरें

किम जोंग उन के ठाठ बाट और आलीशान रहन-सहन को लेकर पहले भी खबर आती रही हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब किम के घर की तस्वीरें लोगों के सामने आई हों।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Jun 2018, 8:18 AM IST

North korea

ऐसे आलीशान जीवन जीता है नॉर्थ कोरिया का शासक, सामने आई किम जोंग उन के घर की तस्वीरें

प्‍योंगयांग। नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात को लेकर दोनों ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। 12 जून को होने वाली इस एतिहासिक मुलाकात के लिए सिंगापुर को चुना गया है। वहीं, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में किम जोंग उन से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात के बाद किम जोंग के घर के कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। हालांकि किम जोंग उन के ठाठ बाट और आलीशान रहन-सहन को लेकर पहले भी कभी आती रही हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है, जब किम के घर की तस्वीरें लोगों के सामने आई हों।

जयराम रमेश ने प्रणव मुखर्जी को संघ कार्यक्रम में न जाने से रोका, लिखा पत्र

VIDEO: इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर की यात्रा के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

रूसी पत्रकार ने खींच तस्वीरें

किम जोंग उन के घर की ये तस्वीरें किसी ओर ने नहीं बल्कि एक रूसी पत्रकार वैलेरी शारिफ्यूलिन ने खींची हैं। इसके साथ ही पहली बार लोगों को किम जोंग की निजी जिंदगी से रू-ब-रू होने का मौका मिला है। दरअसल, यह रूसी पत्रकार विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के प्‍योंगयांग दौरे पर उनके साथ गए थे। इस दौरान ली गई ये तस्वीरें रूस की न्‍यूज एजेंसी इतरतास की ओर से जारी की गई हैं। तस्वीरों में किम जोंग का आशियान बेहद सुंदर और साफ-सुथरा दिख रहा है। हालांकि किम जोंग के घर की सही लोकेशन को तो पता नहीं लगाया जा सका, लेकिन माना जा रहा है कि यह जगह कहीं प्‍योंगयांग के पास ही है।

गानों में असलहों के इस्तेमाल पर पंजाब सरकार हुई सख्त तो रैपर बोले- पहले हथियार करो बैन, फिर गाने

कई महलनुमा घरों का निर्माण

इन तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि कैसे किम के घर को आधुनिक चीजों संवारा गया है। घर के बगीचे से लेकर इंटीरियर व एक्सटीरियर पर बेहतर ढंग से काम किया गया है। एक समय किम के बॉडीगार्ड रहे ली योंग कुक के अनुसार नॉर्थ कोरिया के लीडर राजधानी प्योंगयांग के अलावा कम से आठ स्थानों पर रहते हैं।

किम ने ऐसे कई महलनुमा मकानों का भी निर्माण कराया है, जिसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। इन घरों पर नॉर्थ कोरियाई सरकार का कड़ा पहरा रहता है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर रूसी विदेश मंत्री की किम से मुलाकात इसी घर में हुई है या कहीं अन्य स्थान पर।