
नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव का अब तीसरा चरण करीब है। यही वजह है कि राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक जोर शोर से पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और महासचिव यूपी प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को केरल के वायनाड पहुंची। यहां लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं यहां पर उस व्यक्ति (राहुल गांधी) के लिए खड़ी हूं जिसे मैंने बचपन से देखा है। पिछले दस साल से राहुल पर विरोधियों को कई व्यक्तिगत हमले किए हैं, लेकिन वो अपने काम पर और वचन पर अडिग होकर खड़ा है।
कांग्रेस-आप गठबंधन पर सिद्धू के बिगड़े बोल, 'शतरंज की बिसात बिछी हो तो प्यादे हद में रहें'
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि 2014 में देश की जनता के एक पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाई। लेकिन इस सरकार ने पिछले पांच साल में देश की जनता के साथ सिर्फ धोखा किया है। सत्ता में आने से पहले जो भी वादे किए उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। फिर चाहे वो 15 लाख रुपए हर खाते में जमा करना हो या फिर रोजगार। हर वादा एक झूठा वादा और जुमला साबित हुआ। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी जीतने के बाद वायनाड के लोगों को लिए खूब काम करेंगे।
प्रियंका ने कहा कि राहुल के चरित्र को विरोधियों ने जिस तरह चित्रित किया है वो इससे काफी अलग है। सच्चाई उनके बनाए गए चरित्र से काफी अलग है। राहुल जब दो साल के थे तब इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। हमारा एक साथ रहा। सात साल बाद जब वो विदेश पढ़ाई कर रहा था तो पिता की हत्या कर दी गई। लेकिन इस संकट के वक्त भी राहुल के दिल में किसी तरह का गुस्सा नहीं है।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.