6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस-आप गठबंधन पर सिद्धू के बिगड़े बोल, ‘शतरंज की बिसात बिछी हो तो प्यादे हद में रहें’

कांग्रेस-आप गठबंधन पर सिद्धू का बड़ा बयान केजरीवाल पर साधा निशाना प्यादे से की तुलना!
2 min read
Google source verification
sidhhu

कांग्रेस-आप गठबंधन पर सिद्धू के बिगड़े बोल, 'शतरंज की बिसात बिछी हो तो प्यादे हद में रहें'

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है सियासी पारा भी तेजी से गर्मा रहा है। नेताओं की जुबानी जंग भी अपन चरम पर पहुंच गई है। खास तौर पर राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर माहौल गर्मा गया है। इस गर्मा गर्मी के माहौल में कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बयान में आग में घी की काम किया है। सिद्धू ने कांग्रेस-आप गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि शतरंज की जब बिसात बिछी हो तो प्यादे को अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए। सिद्धू के इस बयान से राजनीतिक गहमा गहमी और बढ़ गई है। उधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहम पटेल ने कांग्रेस-आप गठबंधन को लेकर बयान दिया है। पटेल ने कहा है कि ये सबकी व्यक्तिगत सोच है। बाकी फैसला पार्टी आलाकमान ही लेगी।

बंगाल में गरजे पीएम मोदी, बोले- 23 मई के बाद ममता बनर्जी को समझ आएगा स्पीडब्रेकर का मतलब


इससे पहले पंजाब के मंत्री और विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सिद्धू ने लोकसभा चुनाव को शतरंज की बिसात बताते हुए आम आदमी पार्टी की तुलना प्यादे से कर डाली है। उनके इस बयान से राजधानी की सियासत में भूचाल आ गया है।


सिद्धू यहीं नहीं रुके उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की पांच साल के सरकार में न राम मिला न रोजगार मिला और गली-गली में मोबाइल चलाता बेरोजगार मिला।

एनआईए की बड़ी छापेमारी, महाराष्ट्र-तेलंगाना के तीन ठिकानों में आईएस मॉड्यूल के विस्तार का शक


आपको बता दें कि कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने इसका निर्णय आप पर छोड़ दिया है, वहीं आप लगातार इस गठबंधन में अलग-अलग बयान देकर असमंजस की स्थिति बनाए हुए है।
उधर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप के गठबंधन को लेकर कांग्रेस कभी राजी नहीं हुई।

प्रज्ञा पर बरसे पटेल
मध्यप्रदेश की भोपाल लोक सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के शहीद पर दिए बयान को लेकर काग्रेस नेता अहमद पटेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए किसी भी उम्मीदवार को मैदान में उतारना पार्टी का अधिकार है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा, लेकिन आतंकवाद से लड़ने वाले एक अधिकारी के खिलाफ कुछ कहना सही नहीं है। हालाँकि उसने अपना बयान वापस ले लिया लेकिन यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है।


आपको बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई आतंकी हमले में मारे गए शहीद अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। प्रज्ञा ने कहा था कि मेरे श्राप देने के सवा महीने में ही हेमंत की मौत हो गई थी।


भाजपा की हार निश्चित
अहमद पटेल ने कहा कि हम न केवल आशान्वित हैं बल्कि बहुत आश्वस्त हैं कि भाजपा हार जाएगी। हमें गुजरात में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, हम दोहरे अंकों को पार करेंगे। 23 मई को जब चुनाव परिणाम आएंगे, भाजपा अब सरकार में नहीं होगी।