राजनीति

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका का ट्वीट, मोदी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने खुदरा महंगाई दर को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा कहा- भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर उनके पेट पर लात मारी ट्वीट किया कि सब्जियां, खाने-पीने के सामान आम लोगों की पहुंच से बाहर
2 min read
• •
Updated: 14 Jan 2020, 12:18 PM IST
Priyanka gandhi
Priyanka gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka gandhi ) ने खुदरा महंगाई दर बढ़कर साढ़े पांच साल के उच्चतम स्तर 7.35 फीसदी पर पहुच जाने के बाद मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर उनके पेट पर लात मारी है। प्रियंका ने ट्वीट किया कि सब्जियां, खाने-पीने के सामान के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं।

जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है।

भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।

आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह दर्शाया गया कि खाद्य कीमतों में बड़े पैमाने पर वृद्धि के बाद भारत की खुदरा महंगाई दर नवंबर के 5.55 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2019 में 65 महीनों के उच्च स्तर 7.35 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके बाद प्रियंका यह बयान आया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर, दिसंबर के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अधिक रहा, जबकि पिछले साल खुदरा मुद्रास्फीति 2.11 प्रतिशत थी।

Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल