28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेठी
छात्रों का आवाज उठाना दमन नीति के खिलाफ हो गया है: अजय कुमार लल्लू
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Amethi / Videos / छात्रों का आवाज उठाना दमन नीति के खिलाफ हो गया है: अजय कुमार लल्लू

छात्रों का आवाज उठाना दमन नीति के खिलाफ हो गया है: अजय कुमार लल्लू

रविवाक को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अमेठी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 13 Jan 2020, 6:45 PM IST

अमेठी. रविवाक को पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में कभी कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन को अभूतपूर्व रूप से मनाने के लिए एकजुट हुई। कांग्रेस पार्टी के अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय गौरीगंज में पार्टी के नेता की जबरदस्त तरीके से जन्मदिन मनाए जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष लल्लू सिंह उर्फ अजय सिंह इसी के साथ जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने अमेठी के 351 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रियंका गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सम्मानित किया।

अजय सिंह लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। जंगलराज कायम है। यह सरकार कोई भी प्रणाली चलाए कोई भी सुधार नहीं होने वाला। मुख्यमंत्री योगी आपसे प्रदेश नहीं संभल सकता। मुख्यमंत्री जी गोरखपुर जाइए, गोरखपुर आपका इंतजार कर रहा है। लल्लू ने कहा कि छात्रों का आवाज उठाना दमन की राजनीति के खिलाफ हो गया है। संघर्ष करना, किसानों की बात करना, महिलाओं की बात करना अगर गलत है तो प्रियंका गांधी और कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस बात के लिए संकल्पित है कि लोगों की हम आवाज उठाने का काम करेंगे। हम दमन के खिलाफ लड़ेंगे।

लल्लू ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी एक अभियान के तहत सीएए और एलआरसी का विरोध कर रही है। अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन करने वालों के साथ खड़ी है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, लखनऊ, बनारस इत्यादि में जो लोग भी इस आंदोलन में पुलिस की गोली का शिकार हुए हैं, उनके पीड़ित परिजनों के बीच में जाकर उनके दर्द तथा दुख को बांटने का काम प्रियंका गांधी ने किया है। निश्चित रूप से हम सब लोग पूरी तरह अहिंसा के साथ खड़े होकर सीएए और एनआरसी का पूरी तरीके से विरोध कर रहे हैं।