राजनीति

Punjab Congress Crisis: सीएम अमरिंदर ने सांसदों-विधायकों को लंच पर बुलाया, सिद्धू को आमंत्रण नहीं

Punjab Congress Crisis: सीएम कैप्टन अमरिंदर ने 21 जुलाई (बुधवार) को राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को लंच पर बुलाया है, लेकिन इस लंच में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को नहीं बुलाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2021, 4:09 PM IST
punjab_congress.jpg
Punjab Congress Crisis: CM Amarinder Invites MLAs And MPs For Lunch But Not Navjot Sidhu

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में चल रहे सियासी लड़ाई का अंत अभी खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को भले ही नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पंजाब कांग्रेस की कमान (पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष) मिल गई हो, लेकिन सीएम कैप्टन अमरिंदर (CM Captain Amarinder Singh) ने अभी हार नहीं मानी है और अपने तेवर भी नरम नहीं किए हैं।

इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कैप्टन अमरिंदर ने सभी विधायकों को लंच पर आमंत्रित किया है, लेकिन नवजोत सिद्धू से किनारा कर लिया। जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर ने 21 जुलाई (बुधवार) को सभी विधायकों को लंच पर बुलाया है, लेकिन इस लंच में सिद्धू को नहीं बुलाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर ने बुधवार को पंचकूला में लंच पार्टी आयोति की है, जिसमें राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन नव नियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण नहीं दिया गया है।

कैप्टन से मुलाकात कर सकते हैं सिद्धू

जानकारी के मुताबिक, ये कयास लगाए जा रहे थे कि नवजोत सिंह सिद्धू आज (सोमवार) कैप्टन से मुलाकात कर सकते हैं। अध्यक्ष बनने के बाद कैप्टन से सिद्धू की मुलाकात को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई है।

बढ़ सकता है दोनों में तकरार

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू के बीच विवाद सुलझने के बजाए बढ़ सकता है। दरअसल, सोनिया गांधी ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए नवजोत सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया और साथ ही चार अन्य कार्यकारी अध्यक्षों की भी नियुक्ति की। अब कैप्टन अमरिंदर ने रविवार से लेकर अभी तक नवजोत सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई नहीं दी है।

वहीं दूसरी तरफ सिद्धू ने अध्यक्ष बनने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर कांग्रेस हाईकमान का शुक्रिया अदा किया, लेकिन उन्होंने सीएम अमरिंदर का जिक्र तक भी नहीं किया। ऐसे में अब ये माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस का कलह समाप्त होने के बजाए आगे बढ़ सकता है।

बता दें कि सोमवार को नवजोत सिद्धू ने सबसे पहले गुरुद्वारे में माथा टेका, इसके बाद अपनी नई टीम से मुलाकात की। इसके बाद नए वर्किंग प्रेसिडेंट से भी मुलाकात की।

Updated on:
19 Jul 2021, 4:09 PM IST
Published on: