राजनीति

Punjab: पूर्व मुख्यमंत्री Prakash Singh Badal बोले- Harsimrat Kaur के इस्तीफे पर गर्व है

Harsimrat Kaur के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा के बाद बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा अब Former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal ने हरसिमरत के फैसले का समर्थन किया है

2 min read
Punjab: पूर्व मुख्यमंत्री Prakash Singh Badal बोले- Harsimrat Kaur के इस्तीफे पर गर्व है

नई दिल्ली। हरसिमरत कौर ( Harsimrat Kaur ) के केंद्रीय मंत्री ( Central minister ) पद से इस्तीफा देने के बाद शुरू हुआ सियासी बयानबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ( Former Punjab Chief Minister Parkash Singh Badal ) ने हरसिमरत के फैसले का समर्थन किया है। प्रकाश सिंह बादल ( Parkash Singh Badal ) ने किसानों से जुड़े तीन बिलों के विरोध में बहू हरसिमरत कौर के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को साहसिक फैसला बताया है।

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की ओर से हरसिमरत कौर ने किसान हितों की दिशा में यह सही कदम उठाया है। बादल ने कहा कि वह हरसिमरत के इस कदम के लिए अपनी पार्टी के प्रति कितना खुश और गौरवान्वित महसूस करते हैं, यह शब्दों में व्यक्त नहीं हो सकता। आपको बता दें कि फिलहाल प्रकाश सिंह बादल अकाली दल संरक्षक हैं और पंजाब के पांच बार के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। उन्होंने कहा कि अकालियों को पद का लालच कभी नहीं रहा। आपातकाल के दौरान भी हमने पद को त्याग दिया था और अन्याय के खिलाफ लड़े थे। हमने जेलों को भरा है। हमारी यह पंरपरा हमेशा जीवित रहेगी। अकाली नेता यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि किसानों की हालत वास्तव में पहले से भी अधिक दयनीय हो गई है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल किसानों के साथ पूरी ताकत और मजबूती के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की लीडरशिप के साथ पूरा संगठन खड़ा है।

आईएनएनस के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी एकमात्र प्रतिनिधि हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के साथ ही शिरोमणी अकाली दल ने एक बार फिर किसानों और मजदूरों के हित में खड़े होने की प्रतिबद्धता दिखाई है। अकाली नेता ने कहा कि लोग अकाली लीडरशिप से यही उम्मीद करते हैं। मौजूदा नेतृत्व पूरी तरह से किसानों की जरूरत की घड़ी में उनकी उम्मीदों पर खरा उतरा है।

ये भी पढ़ें

हरसिमरत कौर ने बढ़ाई दुष्यंत चौटाला की मुश्किलें, कांग्रेस बोली- ‘अब आप भी इस्तीफा दे दीजिए’
Updated on:
19 Sept 2020 10:20 pm
Published on:
19 Sept 2020 10:10 pm
Also Read
View All