राजनीति

रफाल पर राहुल गांधी का नया तंज, प्रधानमंत्री के फैसले को सही करने फ्रांस जा रहीं रक्षामंत्री

सुप्रीम कोर्ट द्वारा रफाल विमान सौदे की खरीद की प्रक्रिया की जानकारी मांगे जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर तंज कसा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2018, 9:08 PM IST
Rahul Gandhi
Congress Rahul Gandhi hera Singh Rajput

नई दिल्ली: जैसे जैसे लोकसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं कांग्रेस रफाल विवाद को तूल दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एकबार फिर रफाल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा रफाल विमान सौदे की खरीद की प्रक्रिया की जानकारी मांगे जाने को लेकर तंज कसा और कहा कि इसका फैसला प्रधानमंत्री ने ही लिया है और रक्षा मंत्री इसी संबंध में फ्रांस जा रही हैं।

राहुल गांधी ने लिखा...

राहुल गांधी ने बुधवार को इस पर ट्विटर पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे की प्रक्रिया को लेकर जानकारी देने को कहा है। जवाब बहुत आसान है। प्रधानमंत्री ने यह फैसला लिया। उनके फैसले को सही ठहराने वाली प्रक्रिया चल रही है। इसकी प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस सिलसिले में रक्षा मंत्री आज रात फ्रांस जा रही हैं।

कोर्ट ने सरकार से मांगी रफाल सौदे की जानकारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से संबंधित खबर भी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि कोर्ट ने बुधवार को केंद्र से राफेल लड़ाकू विमान सौदे को अंतिम रूप देने संबंधी प्रकिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायाधीश संजय किशन कौल और न्यायाधीश के.एम. जोसेफ की पीठ ने स्पष्ट किया कि मांगी गई जानकारी जेट विमानों की कीमत या उपयुक्तता से संबंधित नहीं है। पीठ ने कहा कि सूचना को सीलबंद कवर में पेश किया जाना चाहिए और यह सुनवाई की अगली तारीख यानी 29 अक्टूबर तक अदालत में पहुंचनी चाहिए।

वसुंधरा के गांव से मोदी पर किया हमला

मंगलवार को राहुल ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के ससुराल धौलपुर के मनिया गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भी पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 'वह खुद को चौकीदार बताते हैं, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं बताया कि वह किसकी चौकीदारी कर रहे हैं।' राहुल ने आरोप लगाया कि अब यह स्पष्ट है कि वह एक उद्योगपति के चौकीदार हैं। मोदी उसे राफेल लड़ाकू विमान सौदा करने के लिए अपने साथ फ्रांस ले गए और उसकी जेब में उन्होंने 45,000 करोड़ रुपए डाल दिए।

Updated on:
10 Oct 2018, 9:08 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा