script#MeToo ने उड़ाई दिग्गजों की नींद: केंद्रीय मंत्री, अभिनेता, लेखक और पत्रकारों पर भी उठे सवाल | metoo in india movement against sexual harassment | Patrika News
क्राइम

#MeToo ने उड़ाई दिग्गजों की नींद: केंद्रीय मंत्री, अभिनेता, लेखक और पत्रकारों पर भी उठे सवाल

पढ़िए भारत में #MeToo अभियान में अब तक सामने आए प्रमुख मामले, किस पर क्या आरोप लगे और किस मामले ने मचाई सबसे ज्यादा खलबली

Oct 10, 2018 / 08:05 pm

Chandra Prakash

metoo in india movement

#MeToo ने उड़ाई दिग्गजों की नींद: केंद्रीय मंत्री, अभिनेता, लेखक और पत्रकारों पर भी उठे सवाल

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न के खिलाफ भारत में शुरु हुए #MeToo अभियान बॉलीवुड के अभिनेता, दिग्गज पत्रकार, लेखक और केंद्रीय मंत्री तक को अपनी चपेट में ले लिया है। सोशल मीडिया पर रोज नए खुलासों ने खलबली मचा दी है। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी चुप्पी तोड़ते हुए पीड़ित महिलाओं से शिकायत दर्ज कराने और साथ देने की बात कही है। वहीं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि कि जब महिलाएं इस मुद्दे पर बोल रही है तो हमें इस मामले में प्रत्येक आरोप पर और प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

पढ़िए मी-टू अभियान में अब तक सामने आए प्रमुख मामले, किस पर क्या आरोप लगे—

‘संस्कारी’ आलोकनाथ पर लगा बलात्कार का आरोप
फिल्मी दुनिया में ‘संस्कारी बाबू जी’ के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता आलोकनाथ पर एक लेखिका व फिल्मकार ने बलात्कार का आरोप लगाया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए लिखा कि आलोक ने उन्हें घर पर पार्टी में बुलाया। वहां उन्हें ड्रिंक में कुछ दिया गया। नशे में जब वह पैदल लौट रही थीं तो उन्हें घर छोड़ऩे के नाम पर गाड़ी में बैठा लिया गया। उनके घर पर ही बलात्कार किया गया।

#MeToo के जरिए आरोप लगाने वाली महिलाओं के साथ महिला आयोग, कहा- शिकायत करो, हम करेंगे मदद

केंद्रीय मंत्री व पूर्व पत्रकार अकबर पर आरोप

#metoo अभियान के तहत टेलीग्राफ के पूर्व संपादक और विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सोमवार को दो महिला पत्रकारों ने उन पर मुंबई के होटल में यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोंपों के बाद बेशक एमजे अकबर और सरकार की ओर से कोई सफाई नहीं आई लेकिन आरोप लगाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती गई। मंगलवार तक अकबर पर आरोप लगाने वाली महिला पत्रकारों की संख्या बढ़कर छह थी जो बुधवार को बढ़कर आठ हो गई है।
metoo in india movement
विकास बहल ने जबरन गले लगाया

फिल्म निर्देशक बहल पर फैंटम फिल्म की महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़ऩ का आरोप लगाया। अभिनेत्री कंगना रनौत ने पीड़ि़ता का पक्ष रखते हुए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था। उन्होंने कहा कि विकास उन्हें अश्लील मैसेज करते थे और जबरन गले लगाते थे। कंगना की दोस्त का किरदार करने वाली अभिनेत्री ने भी विकास पर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने बताया, ‘लंदन ठुमकता’ गाने को दौरान विकास एक लड़की और क्रू मेंबर से फ्लर्ट कर रहे थे।
#MeToo: मेनका गांधी का बड़ा बयान- पावर में रहने वाले पुरुष करते हैं यौन उत्पीड़न,हर शिकायत हो जांच

तन्मय भट्ट-गुरसिमरन खंभा भी घेरे में
एआइबी के सीईओ तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा का नाम सामने आया है। उन पर महिला कर्मचारियों ने अभद्रता और यौन शोषण का आरोप लगाया था। मामले में वेब चैनल ने तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा को बाहर कर दिया है। रविवार को गायिका सोना महापात्रा ने भट्ट और रोहन जोशी के कुछ विवादित ट्वीट्स को फेसबुक पर शेयर किए। इसके बाद मामला सामने आया।
नाना पाटेकर पर दस साल बाद
अभिनेता नाना पाटेकर पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। तनुश्री का कहना है कि 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि नाना ने कोरियोग्राफर को साइड करते हुए खुद उन्हें डांस सिखाना शुरू कर दिया। नाना ने तनुश्री को कानूनी नोटिस भेजा है। इस बीच, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस को 40 पेज की शिकायत और सबूत सौंपे हैं। बुधवार की शाम मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराया है।
metoo in india movement
रजत कपूर पर आरोप लगा तो माफी मांगी
अभिनेता रजत कपूर पर महिला पत्रकार ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। पत्रकार ने कहा, साक्षात्कार के दौरान उन्होंने उससे कहा कि उनकी आवाज इतनी सेक्सी है तो क्या दिखने में भी वह ऐसी हैं। आरोप के बाद रजत ने ट्विटर पोस्ट कर इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, अगर मेरे शब्दों से तकलीफ हुई है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।
चेतन भगत को भी गलती का एहसास
उपन्यासकार चेतन भगत ने एक महिला से सोशल मीडिया पर कुछ बात की थी। जिसके स्क्रीनशॉट उस महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किए। हालांकि, कुछ देर बाद ही भगत ने गलती मान ली। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखा और महिला और अपनी पत्नी से माफी मांगी है।
गौरांग पर अभिऩेत्री के निशाने पर
स्त्री फिल्म में भूमिका निभाने वाली एक दूसरी अभिनेत्री ने फिल्मकार गौरांग दोशी पर यौन प्रताड़ऩा के आरोप लगाए हैं। 2007 में वह दोशी को डेट कर रही थी, लेकिन बाद में अलग हो गईं।
metoo in india movement
गायक कैलाश खेर ने कहा कुछ याद नहीं

खेर पर एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि एक साक्षात्कार के दौरान कैलाश उन्हें बार बार गलत तरीके से छूने की कोशिश कर रहे थे। खेर ने आरोपों को गलत बताया है और कहा उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं है।
लेखक वरुण ग्रोवर पर भी आरोप

ख्याति प्राप्त लेखक वरुण ग्रोवर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा ने छेडख़ानी का आरोप लगाया है। घटना 2001 की है। तब छात्रा उनके साथ नाटक के लिए अभ्यास कर रही थी।
इन हस्तियों पर पर भी आरोप: गायक अभिजीत भट्टाचार्य, फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री पर छेडख़ानी, कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती पर नग्न तस्वीरें मांगने के आरोप हैं।

मीडियाकर्मियों के भी नाम, एडिटर्स गिल्ड सख्त
कई दिग्गज पत्रकारों के नाम भी #metoo में आए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के प्रशांत झा, टाइम्स ऑफ इंडिया के केआर श्रीनिवासन, डीएनए के गौतम अधिकारी और द क्विंट के मेघनाद बोल, द वायर के सिद्धार्थ भाटिया, बिजनेस स्टैंडर्ड के मयंक जैन, कश्मीरी पत्रकार फहद शाह व न्यूज लॉन्ड्री के चित्रांशु तिवारी के नाम इस मामले में उछले हैं। इस बीच, संपादकों-पत्रकारों के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद संपादकों के संगठन एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने मंगलवार को कड़ा रुख अख्तियार किया है। गिल्ड ने पुरुष सहकर्मियों द्वारा महिला पत्रकारों के यौन उत्पीडऩ की घटनाओं पर मीडिया संस्थानों को कड़े निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है, ‘संस्थान अपने यहां दर्ज किए गए सभी शिकायतों पर निष्पक्ष जांच करें। साथ ही जो भी दोषी पाया जाए, उसे सजा दी जाए।’
खेल जगत भी अछूता नहीं

एक शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी ने भी खेल जगत में प्रमुख पदों पर काबिज अधिकारियों पर अपने साथ मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर की पोस्ट में किसी का भी नाम नहीं लिया है।

Home / Crime / #MeToo ने उड़ाई दिग्गजों की नींद: केंद्रीय मंत्री, अभिनेता, लेखक और पत्रकारों पर भी उठे सवाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो