राजनीति

झारखंड में हार पर रघुवर दास से नाराज भाजपा, अमित शाह ने दी नसीहत

झारखंड विधानसभा चुनाव हारने के बाद राजधानी पहुंचे निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास रघुवर दास ने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव में भाजपा की हार पर रघुवर दास से नाराजगी जताते हुए उन्हें नसीहत दी
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2019, 10:12 AM IST
a.png

नई दिल्ली।झारखंड विधानसभा चुनाव ( Jharkhand Assembly Election ) हारने के बाद राजधानी पहुंचे निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ( Raghubar Das ) ने यहां शनिवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( BJP national president Amit Shah ) और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( J.P. Nadda ) से मुलाकात की।

शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव में भाजपा की हार पर रघुवर दास से नाराजगी जताते हुए उन्हें नसीहत दी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने से ही चुनाव जीते जाते हैं। हालांकि रघुवर ( J.P. Nadda ) ने चुनाव हारने के पीछे 'भितरघात' होने की बात कही।

रघुवर दास शुक्रवार की शाम ही राष्ट्रीय राजधानी ( Delhi ) पहुंच गए थे। शाह और नड्डा के हिमाचल प्रदेश के दौरे पर होने की वजह से उनकी भेंट नहीं हो सकी थी।

रघुवर शनिवार को करीब 12 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने नड्डा ( J.P. Nadda ) से भेंटकर चुनाव हारने को लेकर अपना पक्ष रखा। इसके बाद शाम को शाह से उनके आवास पर उनकी भेंट हुई।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ( BJP ) नेतृत्व ने चुनाव हारने पर रघुवर दास से नाराजगी जताई है।

Updated on:
29 Dec 2019, 10:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल