राजनीति

जब नौकरी के लिए राहुल गांधी ने बदल लिया था अपना नाम

आइए जानते हैं राहुल गांधी की जिंदगी के जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य तो लंबे समय तक सवाल बने रहे।
2 min read
Dec 05, 2017
Rahul Gandhi,Congress,Sonia Gandhi

बहुत जल्द ही राहुल गांधी के नाम के साथ कांग्रेस अध्यक्ष की कबपदवी जुड़ जाएगा। अपने 13 साल के राजनीतिक जीवन में राहुल ने कई उतार चढ़ाव भी देखे हैं। कभी उनके बयानों पर उनका मजाक उड़ाया गया, तो कभी उनकी शादी को लेकर सवाल उठाए गए, तो कभी उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर अफवाहें उड़ाई गईं। आइए जानते हैं राहुल गांधी की जिंदगी के जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य तो लंबे समय तक सवाल बने रहे।

नाम बदलकर की नौकरी
राहुल की पढ़ाई भारत और अमरीका में हुई है। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पूरी हुई। फिर राहुल दून स्कूल पढऩे चले गए। 1981-83 तक सुरक्षा कारणों के कारण राहुल को अपनी पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। इसके बाद राहुल ने हार्वर्ड यूनिचर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। 1995 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एम.फिल. की उपाधि करने वाले राहुल ने मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी मॉनीटर ग्रुप के साथ 3 साल तक काम किया है। इस दौरान उनकी कंपनी और सहकर्मी इस बात से पूरी तरह से अनभिज्ञ थे कि वे किसके साथ काम कर रहे हैं क्योंकि राहुल यहां एक रॉल विंसी के नाम से काम कर रहे थे।

सिर्फ नेता नहीं पायलट भी हैं राहुल
राहुल मानते हैं कि शाररिक मजूबती के लिए दिमागी मजबूती बेहद जरूरी है। टेक्नोलॉजी से लगाव रखने वाले राहुल के पास अपने पिता राजीव गांधी की तरह पायलेट का लाइसेंस हैं। इसके अलावा उन्हें तैराकी और दौड़ पसंद है। वे मेडिटेशन रोजाना करते हैं।

अईकिडो में राहुल ब्लैकबैल्ट
राहुल गांधी के मार्शल आर्ट्स कोच सेंसेई परितोस ने कहा, 'मैं राहुल गांधी से साल 2009 में मिला। तब से ही हम दोनों लगातार अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि पिछले तीन महीने से हमने अभ्यास नहीं किया है। लेकिन इसके अलावा हम नियमित अभ्यास करते रहे हैं। राहुल तुगलक लेन स्थित हाउस में अपने अन्य दो दोस्तों के साथ ही भी अभ्यास करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी उनका अभ्यास देखने आते रहे हैं। साल 2013 में मार्शल आर्ट्स के मास्टर जापान से भारत आए। इस दौरान राहुल एक प्रतियोगिता के लिए उपस्थित हुए जिसमें मास्टर ने उन्हें सफल घोषित किया। इस दौरान उन्हें ब्लैक बेल्ट से सम्मानित भी किया गया। सेंसेई परितोस कर आगे कहते हैं कि राहुल गांधी जापान भी जा चुके हैं। जहां दस दिनों के लिए मार्शल आर्ट्स कोच के साथ रुके। राहुल गांधी ने लंदन से ब्राजीलियन मार्शल आर्ट्स सीखा है। वो तलवारबाजी भी जानते हैं।

Published on:
05 Dec 2017 11:50 am