राजनीति

राहुल गांधी दोबारा बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष? जानिए इस सवाल का उन्होंने क्या दिया जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई ये यात्रा कश्मीर पर जाकर खत्म होगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी विभिन्न पार्टी नेताओं के साथ पैदल घूम रहे हैं।
2 min read
Rahul Gandhi Reaction On Become Again Congress National President
Rahul Gandhi Reaction On Become Again Congress National President

केरल से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वे इस दौरान कन्याकुमार से लेकर कश्मीर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष बनने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल कांग्रेस में लंबे समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष तय नहीं हो पा रहा है। 2019 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। अब दोबारा कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होना है। ऐसे में हर किसी के जहन में यही सवाल है कि, क्या राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। क्योंकि वे पिछले काफी समय से इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। लेकिन इस बीच भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने मिला जुला जवाब दिया।

दरअसल राहुल गांधी काफी लंबे समय से अध्यक्ष बनने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। वहीं इस बीच अटकलें लगने लगीं थीं कि वे कभी अध्यक्ष बनेंगे ही नहीं। लेकिन पार्टी की ओर से ये साफ किया गया कि, ऐसी कोई बात ही नहीं है। कांग्रेस में अध्यक्ष बनाए जाने की एक प्रक्रिया है और उसमें अगर राहुल गांधी हिस्सा ले रहे हैं तो जाहिर वे अध्यक्ष बनने की रेस में बने हुए हैं।

इस बीच शुक्रवार को राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मीडिया से बात की। कांग्रेस अध्यक्ष के सवाल पर राहुल ने कहा, 'जब चुनाव की प्रक्रिया खत्म होगी तब आपको पता चल जाएगा, कि मैं अध्यक्ष बन रहा हूं या नहीं. अगर मैं नामांकन नहीं करता तब आप सवाल पूछ सकते हैं।'

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का फिर छीछालेदर, बोले- पहले 22 रुपए लीटर था आटा, अब 40 रुपए लीटर

राहुल गांधी तमिलनाडु में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, 'मैंने तय कर लिया है कि मुझे क्या करना है। कोई भ्रम नहीं है।'

केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने इस दौरान एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है।


हम अब एक राजनीतिक दल से नहीं लड़ रहे हैं। अब यह लड़ाई भारतीय राज्यों की संरचना और विपक्ष के बीच है। उन्होंने बीते कई वर्षों से विचारधाराओं को लेकर लड़ाई चलती आई है और आगे भी चलती रहेगी।

उन्होंने देश में दो तरह के दृष्टिकोण हैं, एक कठोर और नियंत्रण करने वाला है, जबकि दूसरा मिश्रित और खुले विचारों वाला है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, ये यात्रा लोगों को जोड़ने के लिए शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सौंपा तिरंगा, कहा- देश को अब आपसे ही आस है

Published on:
09 Sept 2022 02:20 pm
Also Read
View All
Banswara : हार से बौखलाई BAP ने बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी की भंग, 31 पदाधिकारी हटाए, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पदमुक्त

नागौर नगर परिषद चुनाव: कई दिग्गज हारे, भाजपा सबसे बड़ा दल, RLP को 1 सीट, अब अचानक कांग्रेस ने बढ़ाई हलचल

‘सरकार के साथ रहना है या नहीं, 6 अक्टूबर को तय करें’, शुभेन्दु अधिकारी ने मतदाताओं से पूछा सवाल

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान