राजनीति

गुरुदास कामत के निधन पर बोले राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए बड़ा झटका है।
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 1:42 PM IST
news
गुरुदास कामत के निधन पर बोले राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। कामत के निधन की खबर सुनकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सप्रंग नेता सोनिया गांधी उनके अंतिम दर्शन करने हॉस्पिटल पहुंची, वहीं कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुरुदास कामत के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका निधन पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

पार्टी को खड़ा करने में की काफी मदद

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत जी का औचक निधन से कांग्रेस परिवार के लिए बड़ा झटका है। गुरुदास जी ने मुंबई में कांग्रेस पार्टी को खड़ा करने में काफी मदद की और सभी उन्हें बहुत सम्मान और प्यार करते थे। मेरी संवेदनाएं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। उनकी आत्मा को शांति मिले। राहुल फिलहाल जर्मनी में हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया दुख

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख जताया। सुरजेवाला ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत जी के औचक निधन की खबर से दुख में हैं। इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। उनके संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। गुरुदास कामत का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

Published on:
Also Read
View All