10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के इस नेता का हुआ निधन, महज 10 सालों में बनार्इ थी 16 गुना से ज्यादा संपत्ति

गुरदास कामत तीन बार कांग्रेस से सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार में वो केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2014 में वो इलेक्शन हार गए। अगर 2014 के उनके इलेक्शन एफिडेविट पर नजर दौड़ार्इ जाए तो आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 22 Aug 2018, 10:59 AM IST

Gurudas kamat

कांग्रेस के इस नेता का हुआ निधन, महज 10 सालों में बनार्इ थी 16 गुना से ज्यादा संपत्ति

नर्इ दिल्ली। समय ही कुछ एेसा चल रहा है, कुछ दिन पहले अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। जिसके आंसू अभी तक उनके परिवार आैर पार्टी की आंखों से नहीं सूखे हैं। वहीं आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन हो गया है। नर्इ दिल्ली के प्राइमस हाॅस्पिटल में मुंबर्इ कांग्रेस नेता आैर मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे गुरदास कामत का निधन हो गया। जब पत्रिका बिजनेस टीम की आेर से गुरदास कामत के 2014 के एफिडेविट को गौर से देखा तो कर्इ चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। गुरदास कामत ने 2004 से लेकर 2014 तक अपनी संपत्ति में 16 गुना से भी ज्यादा का इजाफा किया था। आइए आपको भी बताते हैं उनके बारे में कुछ रोचक तथ्य…

48 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति
गुरदास कामत तीन बार कांग्रेस से सांसद रहे हैं। मनमोहन सरकार में वो केंद्रीय मंत्री भी रहे। 2014 में वो इलेक्शन हार गए। अगर 2014 के उनके इलेक्शन एफिडेविट पर नजर दौड़ार्इ जाए तो आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी। उनके पास 2014 में 48 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति थी। एफिडेविट के अनुसार उनके आैर उनकी पत्नी के पास 48,88,71,453 संपत्ति है। अगर चल संपत्ति की बात करें तो 11,86,21,452.59 रुपए दर्शार्इ गर्इ थी। जिनमें 6,03,46,908.12 गुरदास कामत है आैर 5,82,74,544.47 रुपए उनकी पत्नी का है।

37 करोड़ रुपए की प्राॅपर्टी
वहीं गुरदास कामत की 2014 के एफिडेविट के अनुसार 37 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्राॅपर्टी है। 2018 के हिसाब से वैल्युवेशन किया जाए तो उन प्राॅपर्टी की रकम आैर भी बढ़ जाएगी। खैर 2014 के एफिडेविट के अनुसार एग्रीकल्चर लैंड, नाॅन एग्रीकल्चर लैंड आैर रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स हैं। पति आैर पत्नी दोनों के पास कुल मिलाकर 37,02,50,000 रुपए की प्राॅपर्टी है। जिसमें से 26 करोड़ रुपए से ज्यादा कामत के पास आैर 10 करोड़ रुपए से ज्यादा उनकी पत्नी के पास हैं।

महज 10 सालों में 16 गुना से ज्यादा बनार्इ संपत्ति
2004 से लेकर 2014 तक के बीच में केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही है। वहीं उस दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी। एेसे में कामत को इसका काफी फायदा मिला। अगर 2004 के कामत एफिडेविट पर गौर करें तो 3,38,94,725 रुपए थी। जो 2009 में बढ़कर 6,39,26,963 रुपए हो गर्इ। उसके बाद काम की संपत्ति रैपिड ट्रेन की तरह दौड़ी आैर अगले पांच सालों में 8 गुना का इजाफा हो गया।