राजनीति

Rahul Gandhi के एक Tweet से तीन निशाने, ‘भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है’

राहुल गांधी ( Rahul Gandhi tweet ) ने ट्वीट कर भाजपा सरकार ( Bhartiya Janata Party ) पर लगाया निशाना। कोरोना ( Coronavirus in india ), चीन सीमा ( India-China standoff ) विवाद और जीडीपी ( india gdp ) पर सरकार ( centre govt ) को झूठा करार दिया। राहुल लगातार ( Rahul Gandhi ) इन तीन मुद्दों को लेकर पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमलावर बने हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2020, 6:42 PM IST
Rahul Gandhi targets BJP Govt with tweet
Rahul Gandhi targets BJP Govt with tweet

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janata Party ) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ( centre govt ) पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट करके तीन निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने "संस्थागत झूठ" बोले हैं, जिसकी "भारत को कीमत चुकानी पड़ेगी"।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट ( Rahul Gandhi tweet ) किया, "भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है।

1. Covid19 टेस्ट पर बाधाएँ लगायीं और मृतकों की संख्या ग़लत बतायी।
2. GDP के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की।
3. चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया।

ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी।"

इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी कि 10 अगस्त तक भारत कोरोना वायरस मामलों में दो मिलियन यानी 20 लाख केस का आंकड़ा पार कर जाएगा। इतना ही नहीं राहुल ने कोरोना वायरस के 10 लाख मामले दर्ज किए जाने पर लेकर सरकार को उचित कदम उठाने की सलाह भी दी थी।

जबकि शनिवार को राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुए हिंसक संघर्ष पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार की कायराना हरकतों की वजह से भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। राहुल गांधी ने लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि चीन ने हमारी जमीन ले ली और भारत सरकार एक राजाधिकारी की तरह व्यवहार कर रही है।

बता दें कि बीते फरवरी में राहुल गांधी ने सबसे पहली बार केंद्र सरकार को भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के खतरे को लेकर आगाह किया था। राहुल ने ट्वीट के जरिये सरकार से अपील की थी कि दुनिया का उदाहरण देखते हुए भविष्य में देश के लिए अभी से कड़ी तैयारी करने की जरूरत है।

इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मुखर रही हैं। राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता भारत सरकार को जीडीपी ( india gdp ) के संबंध में चेतावनी देने के साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने की सीख देते रहे हैं। वहीं, चीन से सीमा विवाद ( India-China standoff ) के बाद तो पार्टी लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।

Updated on:
19 Jul 2020, 6:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान