राजनीति

अमित शाह-उद्धव ठाकरे की मुलाकात का राज ठाकरे ने कार्टून बनाकर उड़ाया मजाक

राज ठाकरे ने ट्विटर पर अमित शाह और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर 'मीटिंग एंड मन की बात' शीर्षक के साथ कार्टून शेयर किया है।
2 min read
• •
Jun 08, 2018
 Thackeray cartoon
अमित शाह-उद्धव ठाकरे की मुलाकात का राज ठाकरे ने कार्टून बनाकर उड़ाया मजाक

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए में पड़ रही फूट को सुलझाने के लिए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे बीते दिनों मुलाकात हुई थी। मातोश्री में हुई इस बातचीत से कोई निष्कर्ष बेशक नहीं निकला लेकिन राजनीति जरूर गर्मा गई है। इस मुलाकात पर महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के मुखिया राज ठाकरे ने हमला किया है। ठाकरे ने कार्टून के जरिए इस मुलाकात पर तंज कसा है।

शाह-उद्धव के मुलाकात पर तंज
राज ठाकरे ने सोशल साइट ट्विटर पर 'मीटिंग एंड मन की बात' शीर्षक के साथ कार्टून शेयर किया है। जिसमें अमित शाह और उद्धव ठाकरे एक दूसरे के गले मिल रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के हाथों में चाकू है जो एक दूसरे के पीठ में घोपते दिखाए गए हैं।

बिगड़े संबंध बनाने गए थे शाह
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 'संपर्क से समर्थन' अभियान के तहत बुधवार को मुंबई आए थे, जहां उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा को नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान प्राप्त उपलब्धियों के बारे में बताया और उनसे संपर्क मांगा। इसके बाद बांद्रा पूर्व में देर रात ठाकरे के आवास 'मोतीश्री' में उनसे मुलाकात की। बीजेपी अध्यक्ष और शिवसेना अध्यक्ष के बीच ये मुलाकात करीब दो घंटे तक चली।

मुलाकात के बाद शिवसेना ने दिया झटका
मुलाकात के बाद भी शिवसेना ने भविष्य में होने वाले सभी चुनाव अकेले लड़ने के फैसले को नहीं बदला। शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बीजेपी को झटका देने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले सभी चुनावों के लिए फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है। कैसे कोई बाहरी आकर इसे प्रभावित कर सकता है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेताओं ने यह विश्वास जताया है कि गठबंधन के दो पुराने साथी न सिर्फ 2019 लोकसभा चुनावों में बल्कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए हाथ मिलाएंगे।

Published on:
08 Jun 2018 08:26 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश