राजनीति

Maharashtra Govt को लेकर Ramdas Athawale ने की भविष्यवाणी, Rajasthan की बताई अलग कहानी

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ( ramdas athawale ) का बयान। महाराष्ट्र ( Maharashtra govt ) में अगले दो-तीन महीने में सियासी उथल-पुथल हो सकता है, उद्धव सरकार ( Uddhav Thackeray ) गिर सकती है। सचिन पायलट ( Congress leader Sachin Pilot ) का फैसला सही, महाराष्ट्र में शरद पवार ( ncp chief sharad pawar ), भाजपा के साथ मिलें।  
2 min read
• •
Updated: 16 Jul 2020, 1:01 AM IST
रामदास अठावले ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, POK पर तिरंगा फहराएगी इंडियन आर्मी
रामदास अठावले ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, POK पर तिरंगा फहराएगी इंडियन आर्मी

नई दिल्ली। राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ( ramdas athawale ) ने बड़ी भविष्यवाणी की है। अठावले का दावा है कि महाराष्ट्र में अगले दो-तीन महीने में सियासी उथल-पुथल हो सकता है और इस के चलते उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार ( Maharashtra govt ) गिर सकती है।

अठावले ने महाराष्ट्र में आगे एनडीए की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य और एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले का यह बयान राजस्थान में मचे सियासी घमासान पर आया है। अठावले ने राजस्थान के घटनाक्रम पर बात करते हुए महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के बाद अगला नंबर महाराष्ट्र का आएगा। वहां भी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राज्य सरकार बनेगी। महाराष्ट्र से मौजूदा सरकार जल्द जा सकती है। यह सियासी उथल-पुथल अगले दो से तीन महीने के अंदर हो सकती है।

अपने बयानों के लिए मशहूर मोदी सरकार के मंत्री रामदास अठावले ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ( Congress leader Sachin Pilot ) की राजस्थान में कांग्रेस से बगावत को सही ठहराते हुए कहा कि सचिन पायलट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यप्रणाली से नाराज हुए। सचिन पायलट के फैसले का स्वागत करता हूं। सचिन पायलट को अब राजस्थान के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए।

इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले मीडिया से बातचीत में शरद पवार को भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का सुझाव भी दे चुके हैं। अठावले का मानना है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ( ncp chief sharad pawar ) को शिवसेना की सरकार से समर्थन लेकर महाराष्ट्र में भाजपा ( Bhartiya Janata Party ), आरपीआई (ए) के साथ महायुति बनाकर सरकार बनाने में सहयोग करना चाहिए। इस के बाद केंद्र सरकार से महाराष्ट्र के विकास के लिए भारी भरकम धनराशि भी मिलेगी।

गौरतलब है कि बीते माह रामदासस अठावले ने भारत-चीन तनाव पर बयान देते हुए कहा था कि चीन धोखा देने वाला देश है। भारत में चीन की सभी चीजों का बहिष्कार करना चाहिए। भारत मे चाइनीज फूड और चायनीज फूड के होटल बंद किए जाने चाहिए।

वहीं, जब देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आने शुरू हुए थे, तब भी रामदास अठावले ने काफी चर्चा बंटोरी थी। दरअसल तब केंद्रीय मंत्री का एक वीडियो काफी वायरल हो गया था। इस वीडियो में अठावले गो कोरोना गो का नारा लगा रहे थे। उस वक्त गो कोरोना गो का यह नारा काफी वायरल हुआ था।

Updated on:
16 Jul 2020, 1:01 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान