राजनीति

रंजीत कुमार दास एक बार फिर बने असम भाजपा अध्यक्ष

रंजीत कुमार दास सर्वसम्मति से भाजपा के असम राज्य के अध्यक्ष फिर से चुन लिए गए CM सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री धर्मेद्र प्रधान सहित असम के सभी भाजपा नेता उपस्थित थे
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jan 2020, 3:29 PM IST
o.png
,,

नई दिल्ली। रंजीत कुमार दास ( Ranjeet Kumar Dass ) शनिवार को सर्वसम्मति से तीन साल के कार्यकाल के लिए सतारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के असम राज्य के अध्यक्ष फिर से चुन लिए गए।

इस अवसर पर यहां मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और राज्य के वित्तमंत्री हिमांता बिस्व शर्मा सहित असम के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

प्रधान ने दास को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रधान ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर में भाजपा की शक्ति का प्रसार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने असम में सफलतापूर्वक सरकार चलाई है। हमें असम के साथ-साथ पूरे पूर्वोत्तर में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद है।

दास का चुना जाना पहले ही तय हो गया था, क्योंकि शुक्रवार को औपचारिक रूप से दौड़ में शामिल होने की तय समय सीमा के खत्म होने के बाद वह इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष 54 वर्षीय दास पहली बार साल 2017 में राज्य के भाजपा अध्यक्ष चुने गए थे।

Updated on:
18 Jan 2020, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल