28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / दिल्ली: टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत, कार्यकर्ताओं ने नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा

दिल्ली: टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत, कार्यकर्ताओं ने नड्डा के घर के बाहर किया हंगामा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आई की पहली सूची के बाद पार्टी में घमासान टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी के भीतर ही कई नेता बगावत पर हो गए उतारू कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर किया हंगामा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 18 Jan 2020, 5:28 PM IST

tu.png

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) को लेकर आई भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद पार्टी में घमासान मच गया है।

टिकट बंटवारे से नाराज पार्टी के भीतर ही कई नेता बगावत पर उतारू हो गए हैं।

यहां तक कि नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ( Jp nadda ) के आवास का घेराव कर हंगामा काटा।

मोदी सरकार में शामिल हो सकते हैं ब्रिक्स बैंक के चेयरमैन कामत और सांसद दासगुप्ता

उम्मीदवारों की सूची में कैंट से पूर्व विधायक करण सिंह तंवर का नाम न आने से उनके समर्थक काफी नाराज हैं। उनके कार्यकर्ता जेपी नड्डा के घर पहुंचे और हंगामा किया। हालांकि कैंट से अभी तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।

लेकिन यह राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार करण सिंह के स्थान पर किसी किसी अन्य उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा।

आतंकियों के साथ गिरफ्तार DSP देवेंद्र सिंह पर NIA की कार्रवाई, UAPA के तहत केस दर्ज

लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी बने भारतीय सेना के उप प्रमुख, 26 जनवरी को संभालेंगे प्रभार

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है

1. नरेला - नीलदमन खत्री

2. तिमारपुर - सुरेन्द्र सिंह बिट्ट

3. आदर्श नगर - राजकुमार भाटिया

4. बादली - विजय भगत

5. रिठाला - मनीष चौधरी

6. बवाना (अ.जा.) - रवींद्र कुमार इंद्राज

7. मुंडका - मास्टर आजाद सिंह

8. किरारी - अनिल झा

9. सुल्तानपुर माजरा (अ.जा.) - रामचद्र छावरिया

10. मंगोलपुरी (अ.जा.) - करमसिंह कर्मा

11. रोहिणी - विजेन्द्र गुप्ता

12. शालीमार बाग - रेखा गुप्ता

13. शकूर बस्ती - डा. एस.सी. वत्स

14. त्रिनगर - तिलक राम गुप्ता

15. वजीरपुर - डा. महेन्द्र नागपाल

16. मॉडल टाउन - कपिल मिश्रा

17. सदर बाजार - जय प्रकाश

18. चांदनी चौक - सुमन कुमार गुप्ता

19. मटिया महल - रवीन्द्र गुप्ता

20. बल्लीमारान - लता सोढ़ी

21. करोल बाग (अ.जा.) - योगेन्द्र चंदोलिया

22. पटेल नगर (अ.जा.) - परवेश रतन

23. मोती नगर - सुभाष सचदेवा

24. मादीपुर (अ.जा.) - कैलाश सांखला

25. तिलक नगर - राजीव बब्बर

26. जनकरपुरी - आशीष सूद

27. विकासपुरी - संजय सिंह

28. उत्तम नगर - कृष्ण गहलोत

29. द्वारका - प्रद्युम्न राजपूत

30. मटियाला - राजेश गहलोत

31. नजफगढ़ - अजीत खरखरी

32. बिजवासन - सतप्रकाश राणा

33. पालम - विजय पंडित

34. राजिन्दर नगर - सरदार आर.पी. सिंह

35. जंगपुरा - सरदार इमरित सिंह बख्शी

36. मालवीय नगर - शैलेन्द्र सिंह मोंटी

37. आरके पुरम - अनिल शर्मा

38. छत्तरपुर - ब्रह्म सिंह तंवर

39. देवली (अ.जा.) - अरविंद कुमार

40. अंबेडकर नगर (अ.जा.) - खुशी राम

41. ग्रेटर कैलाश - शिखा राय

42. तुगलकाबाद - विक्रम बिधूड़ी

43. बदरपुर - रामवीर सिंह बिधूड़ी

44.ओखला - ब्रह्म सिंह

45. त्रिलोकपुरी (अ.जा.) - किरण वैद

46. कोंडली (अ.जा.) - राजकुमार ढिल्लो

47. पटपड़गंज - रवि नेगी

48. लक्ष्मी नगर - अभय कुमार वर्मा

49. विश्वास नगर - ओ.पी. शर्मा

50. गांधी नगर - अनिल वाजपेई

51. रोहताश नगर - जितेंद्र महाजन

52. सीलमपुर - कौशल मिश्रा

53. घोंडा - अजय महावर

54. बाबरपुर - नरेश गौड

55. गोकुलपुर (अ.जा.) - रणजीत कश्यप

56. मुस्तफाबाद - जगदीश प्रधान

57. करावल नगर - मोहन सिंह बिष्ट