28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / DelhI Assembly Election दिल्ली के दंगल में राजस्थान के महारथी भी उतरेंगे

DelhI Assembly Election दिल्ली के दंगल में राजस्थान के महारथी भी उतरेंगे

दिल्ली का दंगल तैयार है और भाजपा नेताओं के साथ साथ अब राजस्थान के कांग्रेस नेता भी इस दंगल में कूदने वाले है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rahul Singh

•

Updated: 18 Jan 2020, 11:25 AM IST

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर।
दिल्ली का दंगल तैयार है और भाजपा नेताओं के साथ साथ अब राजस्थान के कांग्रेस नेता भी इस दंगल में कूदने वाले है। प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस के 70 नेताओं के नाम तय कर दिए है। ये सभी नेता चुनाव प्रचार करेंगे। दरअसल, दिल्ली राजस्थान से सटा राज्य है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी की सियासत कई मायने में प्रदेश से जुडी रही है। पिछले कई सालों से हो रहे लोकसभा-विधानसभा चुनाव में दोनों राज्यों के नेताओं का एक-दूसरे राज्य में प्रचार करने का सिलसिला जारी है।
प्रदेश कांग्रेस की ओर से तय किए गए नामों में मंत्री प्रमोद जैन भाया, रमेशचन्द मीना, गोविन्द सिंह डोटासरा, राजेन्द्र यादव, भजनलाल जाटव, टीकाराम जूली शामिल है। इसी तरह विधायक मुरारीलाल मीणा, नरेन्द्र बुढानिया, जी.आर. खटाणा, रीटा चौधरी, शकुन्तला रावत, कृष्णा पूनियां, राकेश पारीक, वेदप्रकाश सोलंकी, इन्द्राज गुर्जर, दानिश अबरार, प्रशान्त बैरवा, मुकेश भाकर, रामनिवास गावडिय़ा, जाहिदा खान, रोहित बोहरा, रफीक खान, अमीन कागजी, जगदीश चन्द्र, चेतन डूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना शर्मा, उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, महासचिव शंकर यादव, घनश्याम मेहर, कुलदीप इन्दौरा, सुशील शर्मा, ज्योति खण्डेलवाल, पवन गोदारा, जगदीश राज श्रीमाली, मनीष धारणिया, नीरज डांगी, प्रवक्ता सुरेश चौधरी, सचिव महेन्द्र सिंह रलावता, रतन देवासी, बालेन्दुसिंह शेखावत, राजेन्द्र गोदारा, डॉ. अजीजुद्दीन आजाद, करणसिंह उचियारड़ा, पारसमल जैन, विक्रम वाल्मीकि, हरजिन्द्र बराड़, आर.सी.चौधरी, कमल मीणा, मंजू शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेहाना रियाज, प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां, पूर्व मंत्री एमादुद्दीन अहमद खान, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, करणसिंह राठौड़, अनुसूचित जनजाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष शंकरलाल मीना, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक भाटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष आबिद कागजी व कार्यकारी अध्यक्ष इमरान कुरैशी, पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पुष्पेन्द्र भारद्वाज व संयोजक मोहमद शरीफ, प्रवासी राजस्थानी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चन्दनसिंह राजपुरोहित, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू, विचार विभाग प्रदेशाध्यक्ष प्रो. नरेश दाधीच, चूरू जिला कांग्रेस अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, रामकुमार दाधीच, विनोद गोठवाल, भीमराज भाटी, मनीष यादव एवं गोरधन सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रचार अभियान में उतरने वाले संभावित नेताओं में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी हैं।
भाजपा के नेता पहुंचे प्रचार में— इससे पहले भाजपा के करीब 30 नेताओं की टोली दिल्ली पहुंच चुकी है। इनमें विधायक अशोक लाहोटी सहित अन्य नेता शामिल है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया के दौरे भी रहेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौड़, मदन दिलावर सहित अन्य नेताओं को भी प्रचार करने दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष व सांसद हनुमान बेनीवाल भी दिल्ली चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं।
आप पार्टी के नेता भी जाएंगे दिल्ली
वहीं आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई ने विभिन्न क्षेत्रों से नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दिल्ली चुनाव अभियान के लिए तैनात किया है। आप नेता देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि राज्य के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली जाकर अरविंद केजरीवाल सरकार के कामकाज की जानकारी आम मतदाता तक पहुंचाएंगे। केजरीवाल सरकार के अब तक के कामकाज के आधार पर लोगों से वोट मांगेंगे।