राजनीति

सेकेंड्री डिप्रेशन से पीड़ित लालू यादव को खाने में परोसा गया सड़ा अंडा, हुए आगबबूला

लालू यादव को रिम्स में 19 तरह की दवाईयां दी जा रही है जिसमें एक डिप्रेशन की दवा नेक्सिटो भी है।
2 min read
May 06, 2018
लालू प्रसाद यादव

नई दिल्ली। चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को इन दिनों डिप्रेशन की दवा दी जारी है। एम्स में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कहा था कि लालू यादव सेकेंड्री डिप्रेशन से पीड़ित है। बीते सप्ताह लालू यादव को एम्स से छुट्टी दे दी गई थी और उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल भेज दिया गया था। रिम्स में डॉक्टरों ने लालू की तबीयत को देखते हुए डिप्रेशन की दवा देना शुरु कर दिया है। इसी के तहत लालू को खाने में अंडे दिए गए जो कि खराब निकले। हालांकि अस्पताल प्रशासन से इसकी शिकायत भी की गई।

लालू को है कई तरह की बीमारियां

आपको बता दें कि लालू यादव को रिम्स में 19 तरह की दवाईयां दी जा रही है जिसमें एक डिप्रेशन की दवा नेक्सिटो भी है। बताया गया है कि लालू को शुगर और हार्ट के अलावा कई तरह की बीमारियां हैं। अस्पताल में नियमित रुप से लालू यादव को चेकअप किया जाता है और फिर दवाईयां दी जाती है। लालू के हेल्थ चेक अप रिपोर्ट में बताया गया है कि उनका हीमोग्लोबिन (10.2), क्रिएटिनिन (1.3), शुगर (फास्टिंग) 170, यूरिया (36) और जीएफआर (58) है।

अस्पताल प्रशासन का निर्देश

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव को नाश्ते में सड़ा अंडा दिए जाने पर अस्पताल प्रशासन ने किचन कर्मचारियों को हिदायत देते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि आगे से लालू यादव को खाना दिए जाने से पहले ठीक तरीके से भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाए। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि खाना सप्लाई करने वाली एजेंसी से इस बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि खाना बनाने वाली कंपनी ने करीब 2600 अंडे उबाले थे जिसमें से कुछ अंडे खराब थे। लालू यादव को खाने में जो अंडे दिए गए थे वे भी खराब निकले, जिसके बाद से लालू यादव ने वापस करते हुए इनकी शिकायत की थी।

Published on:
06 May 2018 07:18 pm
Also Read
View All
Bengal Politics: बागी TMC सांसदों पर ऋतब्रत बनर्जी ने दिया बयान, कहा- वे NCPI में हैं, NDA में नहीं

Punjab Politics: पंजाब में गुटबाजी के बीच कांग्रेस ने तैयारी की तेज, राजा वड़िंग ने BJP-AAP को लेकर कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

CJP प्रवक्ता सौरव दास का आरोप- घर में घुसे 15-20 यूट्यूबर और मीडिया कर्मी, परिवार की सुरक्षा को बताया गंभीर खतरा

Former Deputy CM Statement: उपचुनाव में BJP की हार पर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, बच्चियों के निजी अंगों पर वार का प्रभाव तो पड़ेगा ही

तमिलनाडु विधानसभा में आमने-सामने विजय और उदयनिधि स्टालिन, गिरफ्तारी के अगले दिन CM पर साधा निशाना