गौरतलब है कि 12 मर्इ को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी है। ऐसे में शादी में लालू की उपस्थिति इस सुनवाई के आधार पर तय होगी। यदि हाइकोर्ट लालू के पक्ष में फैसला सुनाती है तो हो सकता है कि लालू अपने बेटे की शादी में शामिल हो सके। इस बात को लेकर राजद नेताओं, परिवारजनों और रिशतेदारों की नजर अदालत के फैसले पर टिकी हुई है।