11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासा: मोतिहारी बस हादसे में यात्रियों की मौत को लेकर असमंजस, बस का रजिस्ट्रेशन भी पाया गया फर्जी

मोतिहारी बस हादसे को लेकर कई बाते सामने आई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 4 May 2018, 3:54 PM IST

fire in bus motihari file photo

fire in bus motihari file photo

(पटना): मोतीहारी बस हादसे को लेकर असमंजस बना हुआ है। हादसे के वक्त दो दर्जन यात्रियों के जलकर मरने की जानकारी दी गई थी लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद दावा किया जा रहा है कि किसी की मौत नहीं हुई है। एसएफएल और एनडीआरएफ की शुरूआती जांच में मलबे से किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है।

बस का रजिस्ट्रेशन पाया गया फर्जी

कोलवा थानाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बयान पर बस के ड्राइवर और खलासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दुर्घटनाग्रस्त बस का रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया है। परिवहन विभाग के यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैसल के अनुसार हादसे का शिकार हुई बस का रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया। फर्जी नंबर की लंबी दूरी की बस चलने के मामले का खुलासा होते ही प्रशासन के होश उड़ गए हैं।

एसएफएल की जांच में भी किसी मौत की पुष्टि नहीं की गई

इस बीच पूर्वी चंपारण के डीएम रमन कुमार के अनुसार आठ घायलों में से सात को सदर अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। गंभीर रूप से एक घायल का इलाज अभी चल रहा है। हादसे के बाद ये यात्री सुरक्षित निकाल लिए गए थे। इधर तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त ने कहा कि बस के मलबे की शुरुआती जांच में किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। एनडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम बस के मलबे की जांच कर रही है। एसएफएल की जांच में भी किसी मौत की पुष्टि नहीं की गई। पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि जांच टीमों की गहराई से जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कोई मरा या नहीं।

गुरूवार को शाम चार बजे मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही बस एनएच 18 पर कोलवा के पास एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। बस में आग लग गई। गांव वालों की मदद से आठ घायलों को बाहर निकाला गया। आपदा प्रबंधन मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने मीडिया को बस हादसे में 27 यात्रियों के जल मरने की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए आश्रितों को चार चार लाख मुआवजा देने का ऐलान कर दिया। अब कहा जा रहा है कि बस में 32 यात्रियों की बुकिंग थी। लेकिन कुल तेरह जने सवार थे। शेष यात्री गोपालगंज में सवार होने थे। दुर्घटना के बाद गड्ढे में पानी होने से कई यात्री निकल गए। आठ घायलों को निकाल लिया गया। आग लगने और बस के पलटने के बावजूद अब किसी मौत की पुष्ट नहीं होना किसी चमत्कार से कम नहीं है।