एक ही परिवार के थे पांचों मृतक
इससे पहले बिहार के बांका जिले में बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा एक ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर लगने से हुआ। ऑटो में सवार लोग शादी की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी ट्रक ड्राइवर पर कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाराहाट के रहने वाले एक ही परिवार के कुछ लोग भागलपुर से वापस लौट रहे थे, इसी दौरान उनके ऑटो को एक बेकाबू ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी। यह हादसा मधुसूदनपुर के खरहरा चौक के पास हुआ। हादसे में मारे गए पांचों लोग एक ही परिवार के थे। गौरतलब है कि ऑटो सवार सभी लोग शादी की खरीदारी करके लौट रहे थे। घर में मंगल कार्य के तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से सभी स्तब्ध हैं। रिश्तेदारों, परिजनों और पड़ोसियों के चेहरों पर मायूसी छा गई है।