राजनीति

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी-नीतीश कुमार पर कसा तंज, एक दाढ़ी रख लादेन बना दूसरा गजनी की तरह भूलने लगा

Samrat Chaudhary taunt Rahul - Nitish बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा। सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की। वहीं सीएम नीतीश कुमार को फिल्म गजनी का आमिर खान बताया।

2 min read
samrat_chowdhary.jpg
Samrat Chaudhary

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बिहार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक विवादित बयान दिया है। अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से की। कहा, राहुल गांधी आजकल दाढ़ी बनाकर ओसामा बिन लादेन बने हुए हैं। और उस पर तुर्रा यह है कि वो नरेंद्र मोदी की तरह देश का प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी को बच्चा बता डाला। एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, सम्राट चौधरी ने कहा कि हम लोग राहुल गांधी को 50 साल का बच्चा मानते हैं। जो आदमी 50 साल का हो और उन्हें राजनीतिक बुद्धि नहीं हो तो उससे बच्चे से ज्यादा क्या कहा जा सकता है। इस जनसभा में सम्राट चौधरी ने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया।



लव जिहादी व गौ हत्यारे जेल जाएंगे

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में भाजपा की सरकार आई तो लव जिहादियों की पहचान कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। भाजपा सरकार में गौ हत्या करने वाले को भी जेल जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - पायलट 11 जून को नहीं बनाएंगे नई पार्टी, वेणुगोपाल बोले - अफवाहों पर विश्वास न करें

पाकिस्तान का गुणगान करने वालों बख्शे नहीं जाएंगे

सम्राट चौधरी ने आगे कहाकि भाजपा सरकार बनेगी तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठियों को शिनाख्त कर उसको बिहार और भारत से बाहर निकाला जाएगा। हिन्दुस्तान में रहकर पाकिस्तान का गुणगान करने वालों को भी बख्शे नहीं जाएगा। हिंदुस्तान में जिसको रहना है, उसको हिंदुस्तान के साथ चलना होगा।

नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को भी नहीं छोड़ा। विपक्षी एकता पर भी बिहार भाजपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष में पीएम का उम्मीदवार कौन होगा, यह तय नहीं हो पा रहा है। नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका हाल गजनी फिल्म के अमीर खान के किरदार जैसी हो गई है। पीएम के ताज के सपने ने उन्हें परेशान कर रखा है। उन्हें भूलने की बीमारी लग गई है।

Updated on:
10 Jun 2023 12:57 pm
Published on:
10 Jun 2023 12:50 pm