राजनीति

डीयू में दोबारा स्थापित की जाएगी सावरकर की प्रतिमा?

तीन महीने पहले हटाई गई थीं प्रतिमाएं छात्र स्थापित करना चाहते हैं दिल्ली का सबसे ऊंचा तिरंगा डीयू प्राॅक्टर को लिखा पत्र
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jan 2020, 11:28 AM IST
du_abvp.jpg

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉर्थ कैंपस में कला संकाय के समक्ष पांच महीने पहले वीर सावरकर, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं हटाए जाने के बाद छात्र संगठनों के बीच काफी बवाल हुआ था। अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाली दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (डूसू) की ओर से इन प्रतिमाओं को कैंपस में वापस लाने की कोशिश की जा रही है।

डीयू प्रॉक्टर को इस संबंध में मिला पत्र

डीयू प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इसके लिए एक आधिकारिक अनुरोध तीन सप्ताह पहले डीयू प्रॉक्टर के कार्यालय को मिला है। एबीवीपी के नेतृत्व वाले छात्र निकाय की डीयू नॉर्थ कैंपस के कला संकाय में दिल्ली का सबसे ऊंचा तिरंगा स्थापित करने की भी योजना है। हालांकि, अभी तक इसके लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया गया है। डूसू के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की कि डूसू के तीन सदस्यों ने डीयू प्रॉक्टर नीता सहगल को एक पत्र लिखकर मांग की है कि कला संकाय के बाहर लगाई गई प्रतिमाओं को परिसर में वापस लाया जाए।

प्रतिमाएं डूसू कार्यालय के बाहर लगाए जाने की मांग

उन्होंने यह भी मांग की कि इस बार डूसू कार्यालय के बाहर ये प्रतिमाएं लगाई जाएं, जोकि कला संकाय से कुछ ही कदम की दूरी पर है। इस अनुरोध पर अंतिम निर्णय कुलपति और विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर की ओर से लिया जाएगा। पिछले साल 20 अगस्त को निवर्तमान डूसू अध्यक्ष शक्ति सिंह की ओर से विश्वविद्यालय अधिकारियों की अनुमति के बिना ही यह प्रतिमाएं स्थापित कर दी गई थीं। अन्य छात्र संगठनों के विरोध करने पर इन्हें पांच दिन बाद ही हटा दिया गया था।

Updated on:
10 Jan 2020, 11:28 AM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल