राजनीति

CM की कुर्सी से रायसीना की रेस, 7 पूर्व मुख्यमंत्री जो लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव, बाप-बेटे तक हैं शामिल

सांसद की रेस में देश के सात पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव मुलायम और अखिलेश यादव बना रहे हैं अनोखा रिकॉर्ड

3 min read
CM की कुर्सी से रायसीना की रेस, 7 पूर्व मुख्यमंत्री जो लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव, बाप-बेटे तक हैं शामिल

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) कई मायनों में अहम होता जा रहा है। कई दिग्गज नेताओं का चुनाव न लड़ना, कई बड़े चेहरों का टिकट कटना और कई हस्तियों का आखिरी चुनाव होना, यह 17वीं लोकसभा चुनाव राजनीतिक रिकॉर्डों का साक्षी भी बनने जा रहा है। इस चुनाव में एक ऐसा भी रिकॉर्ड बन रहा है, जो शायद न पहले बना है और न आगे बन पाए। एक साथ देश के सात पूर्व मुख्यमंत्री (Ex Chief Minister) इस बार लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) लड़ रहे हैं। इनमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री तो झारखंड (JHARKHAND) से ही हैं। इतना नहीं एक पूर्व सीएम उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जो देश के प्रधामनंत्री (Prime Minister) भी रह चुके हैं।

Babu Lal Marandi and arjun munda" src="">

- एक नजर डालते हैं उन सात पूर्व मुख्यमंत्रियों पर, जो लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं-





























































क्रमांकनामराज्यCM कार्यकालपार्टी
1.एचडी देवेगौड़ाकर्नाटक1994 से 1996जनता दल सेक्युलर (JDS)
2.मुलायम सिंह यादवउत्तर प्रदेश29 अगस्त, 2003 से 13 मई, 2017 तक, 5 दिसंबर, 1993 से 3 जून 1995 तक, 5 दिसंबर, 1989 से 24 जून 1991 तकसमाजवादी पार्टी (SP)
3.शिबू सोरेनझारखंड2005 में 10 दिनों के लिए, 2008 से 2009 तक, 2009 से 2010 तकझारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)
4.दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेश7 दिसंबर, 1993 से 8 दिसंबर, 2003 तककांग्रेस (CONGRESS)
5.बाबू लाल मरांडीझारखंड2000 से 2003 तकझारखंड विकास मोर्चा (JVM)
6.अर्जुन मुंडाझारखंड2003 से 2005 तक, 2005 से 2006 तक, 2010 से 2013 तकभारतीय जनता पार्टी (BJP)
7.अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश2012 से 2017 तकसमाजवादी पार्टी (SP)

झारखंड से तीन पूर्व मुख्यमंत्री हैं इस बार चुनावी मैदान में

सात पूर्व मुख्यमंत्रियों में तीन पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड से हैं। इनमें जेएमएम के शिबू सोरन (दुमका लोकसभा सीट), जेवीएम के बाबू लाल मरांडी (कोडरमा लोकसभा सीट) और भाजपा के अर्जुन मुंडा (खूंटी लोकसभा सीट) शामिल हैं। बिहार से अलग होने के बाद भाजपा में रहते हुए बाबू लाल मरांडी झारखंड के सीएम बने। हालांकि, साल 2006 में उन्होंने जेवीएम नामक अलग अपनी पार्टी बनाई। वहीं, अर्जुन मुंडा तीन बार झारखंड के सीएम रह चुके हैं। जबकि, शिबू सोरेन भी झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। इस चुनाव के जरिए शिबू सोरेन एक और रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। अगर वह 2019 लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करते हैं, तो यह उनकी नौवीं जीत होगी। हालांकि, इस बार यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा।

मुलायम और अखिलेश बना रहे हैं अनोखा रिकॉर्ड

वैसे तो इस लोकसभा चुनाव में सात पूर्व मुख्यमंत्री अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लेकिन, मुलायाम सिंह यादव और अखिलेश यादव जो कि पिता-पुत्र हैं इस चुनाव में अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। दोनों ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और इस बार एक साथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। मुलायम सिंह का यह आखिरी चुनाव है, लेकिन दोनों बाप-बेटों ने मिलकर भारतीय राजनीति में अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।

EX सीएम और पीएम देवेगौड़ा भी रेस में

जनता दल सेक्युलर (JDS) के सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा कर्नाटक के तुमकुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। देवेगौड़ा कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं, साथ ही 1 जून 1996 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक वह देश के प्रधानमंत्री भी रहे हैं।

Published on:
25 Apr 2019 07:00 am
Also Read
View All