लोकसभा चुनाव 2019 के पहले दो चरणों के मतदान हो चुके हैं। बिहार की बात करें, तो अब मधेपुरा, अररिया, झंझारपुर, सुपौल और खगड़िया में 23 अप्रैल तीसरे चरण के मतदान होंगे। पिछले लोकसभा चुनावों में जो राजनीतिक समीकरण यहां देखने में आए थे, अब वे पूरी तरह से बदल चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों में एनडीए के घटक दलों में भाजपा ने झंझारपुर और एलजेपी ने खगड़िया सीटें जीती थीं, जबकि यूपीए के घटक दलों कांग्रेस ने सुपौल औऱ राजद ने मधेपुरा और अररिया सीटों पर फतह पाई थी। इस बार हालात बदल गए हैं। अब एनडीए के घटक दलों में जेडीयू तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि एलजेपी एक पर।