राजनीति

Chetan Bhagat की प्रशंसा कर चर्चा में आए Shashi Tharoor, जाने तारीफ में लिख दिए क्या-क्या शब्द?

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले Congress leader Shashi Tharoor एक बार फिर चर्चा में हैं कांग्रेस सांसद अपने बयानों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अंग्रेजी भाषा की वजह से चर्चा में हैं
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2020, 7:34 PM IST
Chetan Bhagat की प्रशंसा कर चर्चा में आए Shashi Tharoor, जाने तारीफ में लिख दिए क्या-क्या शब्द?
Chetan Bhagat की प्रशंसा कर चर्चा में आए Shashi Tharoor, जाने तारीफ में लिख दिए क्या-क्या शब्द?

नई दिल्ली। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ( Congress leader Shashi Tharoor ) एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार कांग्रेस सांसद ( Congress MP Shashi Tharoor ) अपने बयानों की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अंग्रेजी भाषा और भारी-भरकम शब्दों की वजह से चर्चा में हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि शशि थरूर अपनी लेखनी में अंग्रेजी भाषा के 'भारी-भरकम' शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो ऐसा देखने में आया है कि थरूर कुछ ऐसे शब्द बोल जाते हैं, जिनको लोगों ने कभी सुना ही नहीं, या फिर वो इसका मतलब ही नहीं जानते। इस बार भी कांग्रेस सांसद ने मशहूर लेखक चेतन भगत ( Famous writer chetan bhagat ) की ऐसे ही शब्दों में प्रशंसा की है।

चेतन भगत के एक आर्टिकल की तारीफ की

दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर चेतन भगत के एक आर्टिकल की तारीफ की है। थरूर के ट्वीट का जवाब देते हुए चेतन भगत ने उनसे अनुरोध किया कि वह इतने बड़े शब्दों में तारीफ करे...जो उनके अलावा और कोई नहीं कर सकता। चेतन भगत के इस अनुरोध के बाद शशि थरूर ने अपने उनकी प्रशंसा में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट मं 'सीसेक्लेडेलियन' और 'लिम्पिड पर्स्पकैसटी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

सीसेक्लेडेलियन शब्द का मतलब शानदार

चेतन भगत की तारीफ में लिखे गए इतने भारी—भरकम शब्द लोगों के सिर के ऊपर से निकल गए। आपको बता दें कि सीसेक्लेडेलियन शब्द का मतलब शानदार से है, जबकि लिम्पिड पर्स्पकैसटी का अर्थ पारदर्शी तरीके से चीजों की तह तक पहुंचने की क्षमता से लगाया जाता है। गौरतलब है कि मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपने आर्टिकल में युवाओं से फोन बंद करके अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल उठाने के बारे में कहा है। चेतन के इस लेख को तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने लेख को शानदार बताया है।

Updated on:
14 Sep 2020, 7:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
हिमाचल विधानसभा में राफेल डील और सेना पर बयान को लेकर हंगामा, माफी मांगने से मंत्री जगत सिंह नेगी का इनकार

‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कल पीएम मोदी ने की सारे मंत्रियों के साथ बैठक, आज नितिन नवीन के साथ मंथन; कैबिनेट विस्तार की अटकल तेज

Punjab Election 2027: अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को पंजाब में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस के इस फैसले के क्या हैं राजनीतिक मायने?

Maharashtra Politics: शिंदे की शिवसेना को झटका, BJP प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की मौजूदगी में दिग्गज नेता भाजपा में शामिल