राजनीति

राज्यपाल से उद्धव ठाकरे ने की मुलाकात, कल मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पत्नी रश्मि ठाकरे भी मौजूद शिवाजी पार्क में कल शाम होगा शपथ ग्रहण समारोह उद्धव ठाकरे को 3 दिसंबर तक बहुमत साबित करना होगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 11:17 AM IST
राज्यपाल से उद्धव ठाकरे ने की मुलाकात, कल मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
राज्यपाल से उद्धव ठाकरे ने की मुलाकात, कल मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक युग का आगाज हो गया। राज्य की कमान पहली बार ठाकरे परिवार के हाथों में होने जा रही है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

गुरुवार को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी कड़ी में आज उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात की। राजभवन में अपनी पत्नी रश्मि ठाकरे के साथ उन्हें राज्यपाल से मुलाकात की ।

ठाकरे को तीनों दलों ने अपना नेता चुना

उद्धव ठाकरे को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने अपना नेता चुना है। उद्धव ठाकरे कल यानी 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा। ठाकरे को 3 दिसंबर तक विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा।

गौरतलब है महाराष्ट्र में एक महीने से चल रहे सियासी ड्रामे का अंत हो गया। गौरतलब है कि शनिवार को एनसीपी छोड़कर अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार बना ली थी। अजित पवार के इस फैसले से सभी चौंक गए थे।

भाजपा ने दावा किया था कि अजित पवार के साथ एनसीपी के कई विधायक हैं और उनके पास बहुमत हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के बाद पूरा गेम पलट गया । दोपहर में अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । उसके बाद देर शाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Updated on:
27 Nov 2019, 11:17 AM IST
Published on: