राजनीति

CAA: शिवसेना का कांग्रेस को सख्त संदेश, हम UPA का हिस्सा नहीं

Maharashtra Politics शिवसेना और कांग्रेस के बीच तल्खी CAA को लेकर शिवसेना ने दिया सख्त संदेश हमारी संसद में अलग पहचान, हम यूपीए का हिस्सा नहीं
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2019, 1:33 PM IST
cm_udhav.jpg
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

नई दिल्ली।महाराष्ट्र ( Maharashtra Politics ) में भले ही शिवसेना ( Shiv Sena ) ने एनसीपी ( NCP )और कांग्रेस ( Congress ) के साथ मिलकर सरकार बना ली है, लेकिन अब भी कई मुद्दों पर असंतोष कायम है। नागरिकता संशोधन कानून ( Citizenship Amendment Act ) के खिलाफ राष्ट्रपति से मिलने वाले विपक्षी पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल से अलग रहने वाली उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवेसना ने इस पूरे मामले पर अपना रुख साफ कर दिया है।

उद्धव ठाकरे ( Udhav Thakrey ) की शिवसेना ने नागरिकता कानून ( CAA ) पर विपक्षी दलों के समूह से अलग रहने को लेकर कहा कि पार्टी के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का कोई कारण नहीं था।
शिवसेना नेता संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने कहा कि हमें विपक्षी नेताओं के साथ क्यों जाना चाहिए था। यह एक तरह का बेकार सा सवाल था।

राउत ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भले ही शिवसेना का महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन हुआ है, लेकिन दिल्ली में अब भी इसकी अपनी पहचान है।

हम यूपीए का हिस्सा नहीं
नागरिकता कानून के खिलाफ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिल चुका है, जिसमें शिवसेना शामिल नहीं थी। शिवसेना नेता और मुखपत्र सामना के एडिटर संजय राउत ने रेखांकित किया कि शिवसेना कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा नहीं है।

राउत का ये बयान एनडीए खासतौर पर बीजेपी को राहत देने वाला हो सकता है। यानी दोनों के बीच संबंध सुधार की एक चिंगारी अब भी सुलग रही है, जो समय आने पर बड़े विस्फोट में तब्दील हो सकती है।

राउत ने कहा हम एनडीए से बाहर जरूर हैं, लेकिन यूपीए के साथ नहीं। संसद में हमारी अपनी पहचान है। आपको बता दें कि लोकसभा में शिवसेना ने नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में अपना समर्थन दिया था। जबकि कांग्रेस ने इसका विरोध तब से किया है।

Published on: