राजनीति

सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी का चौंकाने वाला बयान, बहुत जल्‍द शशि थरूर सुनंदा के हत्‍यारे के रूप में जाने जाएंगे

भाजपा नेता स्वामी ने राम मंदिर पर थरूर के बयान की तीखी आलोचना की है। अकबर की तरह लोगों को चाहिए कि वो शशि से सुनंदा के बारे में भी सवाल करें।

2 min read
Oct 16, 2018
सुब्रह्मण्‍यम स्‍वामी का चौंकाने वाला बयान, बहुत जल्‍द शशि थरूर सुनंदा के हत्‍यारे के रूप में जाने जाएंगे

नई दिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने मंगलवार को एक चौंकाने वाला या यूं कहें कि आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्‍होंने इस बात की आशंका जाहिर की है कि सुनंदा पुष्‍कर की हत्‍या में कांग्रेस नेता शशि थरूर की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता। ये बयान उन्‍होंने राम मंदिर पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की विवादास्पद टिप्पणी आने के बाद दिया है। उन्‍होंने राम मंदिर पर थरूर को जवाब देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर रखा है। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। बहुत जल्‍द एक हत्‍यारे के रूप में उन्‍हें जाना जा सकता है।

ये भी पढ़ें

राम मंदिर पर हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न लें कांग्रेस: जीवीएल नरसिम्हा राव

हिंदू के बारे में बात करने का हक नहीं
उन्‍होंने कहा कि ऐसा व्‍यक्ति जो पत्‍नी की हत्‍या के आरोप में चार्जशीटेड है, वो एक अच्छे हिंदू के बारे में बात कैसे कर सकता है। राम मंदिर और अच्‍छे हिंदू के बारे में थरूर का किसी को सलाह या उपदेश देना अच्छा नहीं लग रहा है। उन्‍हें पहले इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि वे खुद क्‍या हैं। पहले खुद एक अच्‍छा इंसान बनकर दिखाएं।

आईएसआई से जुड़ी महिला से है संबंध
उन्‍होंने कहा है कि मीटू को लेकर इन दिनों केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर से कई सवाल पूछ रहे हैं। यही लोग शशि थरूर से सुनंदा पुष्‍कर की हत्‍या के बारे में सवाल क्‍यों नहीं पूछते। लेकिन सुनंदा के बारे में कोई भी थरूर से कुछ नहीं पूछ रहा है। पहले लोगों को कांग्रेसी सांसद से उनकी पत्नी के बारे में पूछना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वह आईएसआई से संबंधित पाकिस्तानी महिला के साथ घूम रहा है। ऐसा व्‍यक्ति हिंदुओं के बारे में बात कैसे कर सकता है।

कांग्रेस का होगा नुकसान
बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर यह बयान दिया था कि अच्छे हिंदू अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहते हैं। उनका यह बयान कांग्रेस को मुश्किल में डाल सकता है। क्‍योंकि उनका यह बयान कांग्रेस पार्टी के स्‍टैंड उलट है। ऐसा इसलिए कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को जनेऊधारी हिंदू और शिवभक्त बताते हैं। ऐसे में थरूर का मंदिर वरोधी बयान कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़ें

शिवसेना की मोदी सरकार को नसीहत, कहा- थोड़ा सा साहस दिखाकर राम मंदिर निर्माण शुरू करेंं
Published on:
16 Oct 2018 11:00 am
Also Read
View All