कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी और राज्य भाजपा के नेता येदयुरप्पा पर हमले तेज कर दिए हैं।
बेंगलुरु। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले चुनाव के लिए माहौल पूरी तरह सेट हो चुका है। भिन्न पार्टियों ने एक दूसरे के खिलाफ इन चुनावों में अग्रता पाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। एक तरफ जहां भाजपा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आदि मैदान में हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने अकेले ही परचम संभल रखा है। इधर कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी अब पूरी ताकत के साथ चुनावी समर में उतरने का फैसला करते हुए पीएम मोदी और राज्य भाजपा के नेता येदयुरप्पा पर हमले तेज कर दिए हैं।
पीएम मोदी को सिद्धारमैया का जवाब
एक टीवी चैनल द्वारा कर्नाटक चुनाव पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए सिद्धारमैया ने पीएम मुद्दे पर जमकर हमला किया। बता दें कि भाजपा कि ओर से आजकल पीएम मोदी ने अकेले ही कर्नाटक प्रचार की कमान संभाली है। वह विभिन्न रैलियों और अपने नमो एप के जरिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमले करते रहे हैं। अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पीएम मोदी के आरोपों का जवाब दिया है। एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कर्नाटक चुनाव के भिन्न पहलुओं पर बात की। यह कार्यक्रम कर्नाटक चुनाव पर बहस और चर्चा करने के लिए आयोजित किया गया है।
बेहद सुरक्षित स्थान पर खो गया स्मृति ईरानी का झुमका, जानिए क्या हुआ इसके बाद
राजनीति कर रहे हैं पीएम
सिद्धारमैया ने ट्विटर के जरिये पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी पर जमकर हमला किया। सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस, जनता दल (सेक्युलर) के समर्थन के बिना आगामी चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव के बाद कसी भी दल से कोई समझौता नहीं करेगी। पीएम मोदी के कर्नाटक विकास के दावे पर उन्होंने पीएम को खुली चुनौती देते हुए पूछा है कि उन्होंने अब तक कर्नाटक के लिए क्या किया है। दो सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा की वह भावनात्मक वजहों से दो सीटों से लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वह दोनों सीटों से जीतेंगे। येदुरप्पा सरकार पर लिंगायत मुद्दे पर भेदभाव का आरोप लगते हुए उन्होंने कहा कि लिंगायतों को अल्पसंख्यक दर्जा देने का निर्णय उनके काल से ही लंबित था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तुच्छ राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उनको वास्तव में राज्य की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है।