3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम मोदी का ‘नमो’ मंत्र: कर्नाटक चुनाव जीतना है तो बूथ जीतने पर ध्यान दें कार्यकर्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव पर नमो एप के जरिये भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से बात की।

2 min read
Google source verification
pm modi

बेंगलुरु। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए बात की। इस दौरान पीएम ने महिला कार्यकर्ताओं से कर्नाटक चुनाव के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। बता दें कि कर्नाटक चुनाव अब अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है। राजनीतिक दलों ने भी इन चुनावों में जीत दर्ज करने के लिए सारा जोर लगा दिया है। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए राजनीतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। पीएम मोदी ने भाजपा के लिए रैलियां करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से भी अलग-अलग मचों पर संवाद किया है।

बूथ जीतने पर जोर

कन्नड़ भाषा में संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव जीतने का असल मंत्र बूथ जीतने में है। चुनाव सीट या विधानसभा जीतने का मुद्दा नहीं है। पीएम ने महिला कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की विविध योजनाओं का प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की उज्जवला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि के तहत महिलाओं को होने वाले फायदों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता इसी का प्रचार कर्नाटक में कर सकती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने को कहा।

कर्नाटक में चुनाव जीतने से पहले जिंदगी की लड़ाई हारे भाजपा विधायक

सरकार में महिलाओं को वरीयता

प्रधानमंत्री ने देश के शासन में महिलाओं की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में हमेशा महिलाओं को वरीयता दी जाती है। उन्होंने कहा की देश ने हमेशा महिलाओं के नेतृत्व में तरक्की की है। पीएम ने कहा कि सरकार की कैबिनेट में भी महिलाओं को प्रमुख विभाग दिए गए हैं। हाल ही में चीन में हुई SCO समिट में भारत की दो महिला मंत्रियों ने हिस्सा लिया था।

महिलाओं के प्रति अपराध पर चिंता

एक महिला कार्यकर्ता के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध कि बहुत चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं कि सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति को इस बात का एहसास होना चाहिए कि मैं महिलाओं के लिए क्या बेहतर कर सकता हूं तो इसका हल निकलेगा। हर व्यक्ति में जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हमें सिर्फ अपनी बेटियों से ही नहीं बल्कि बेटों से भी सवाल पूछना शुरू करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में कड़ा कानून लाई है। सरकार की कोशिश है कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द सजा हो सके।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग