राजनीति

लोकसभा में भाजपा महिला सांसदों का हंगामा, स्मृति इरानी बोलीं- राहुल गांधी को स्पीकर दंडित करें

राहुल गांधी के रेप वाले बयान पर संसद में जोरदार हंगामा राहुल गांधी ने रेप पर दिया था विवादित बयान लोकसभा में जोरदार हंगामा
2 min read
• •
Updated: 14 Dec 2019, 12:44 PM IST
BJP women mp's

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा महिला सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। अमेठी से भाजपा की सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के रेप पर दिए बयान को लेकर जमकर हंगामा किया। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है।

महिला सांसदों का हंगामा

ईरानी ने कहा कि गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। लोकसभा स्पीकर राहुल गांधी को दंडित करें। राहुल गांधी के रेप वाले बयान पर लोकसभा में हंगामा हो रहा है। भाजपा की महिला सांसद लगातार राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नारेबाजी कर रही हैं।

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से हम आहत हुए हैं। राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा- भारत रेप कैपिटल बन गया

गौरतलब है कि देशभर में महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत मेक इन इंडिया नहीं अब 'भारत दुनिया का रेप कैपिटल' बन गया है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीति तेज हो गई। भाजपा ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा प्रहार बोला। संसद में भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के आड़े हाथ लेते हुए कहा कि चाणक्य ने कहा था कि विदेशी मां का बेटा, देशभक्त नहीं बन सकता है।

आज ये विधेयक होंगे पेश

गौरतलब है कि आज शीतकालीन सत्र का समापन हो रहा है । इस सत्र के दौरान एक दर्जन से अधिक विधेयकों को पारित किया गया, जिसमें विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 भी शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बठिंडा, बीबीनगर, देवघर और गोरखपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में से प्रत्येक के लिए सदस्य के रूप में कार्य करने के लिए प्रत्येक हेतु दो सदस्य निर्वाचित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव पेश करेंगे।

Updated on:
14 Dec 2019, 12:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए