10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागरिकता बिल के विरोध में असम में 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद, गुवाहाटी के कमिश्नर हटाए गए

अवॉर्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू असम और त्रिपुरा में हिंसक प्रदर्शन जारी नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 14 Dec 2019, 7:58 AM IST

CAB

नागरिकता बिल के विरोध में पहली अवॉर्ड वापसी, तिनसुकिया में एक शव भी बरामद

नई दिल्ली। नागरिकता बिल को लेकर पूर्वोत्तर से लेकर पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन जारी है। असम और त्रिपुरा में प्रदर्शन हिंसक होता जा रहा है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए असम में 48 घंटों तक के लिए इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। वहीं गुवाहाटी में कर्फ्यू लागू है। गुवाहाटी में जारी प्रदर्शन के बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को हटा दिया गया है। उनकी जगह मुन्ना प्रसाद को गुवाहाटी का कमिश्नर बनाया गया है।

अवॉर्ड वापसी का सिलसिला शुरू

इसी बीच इस मामले को लेकर अवॉर्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 2011 में राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित शिरीन दलवी ने नागरिकता बिल के विरोध में अपना अवार्ड वापस कर दिया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने असम के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

चार्ली हेब्दो के विवादास्पद कार्टून के छापने के कारण शिरीन दलवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

ये भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ पूर्वोत्तर में हिंसक प्रदर्शन, असम के डिब्रूगढ़ में सीएम आवास पर पथराव

ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 2 साल में बेरोजगार युवाओं की संख्या में बड़ा इजाफा

तिनसुनिकया में एक शव बरामद

इस विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर में भारी विरोध जारी है। प्रदर्शनाकिरयों द्वारा कई जगहों पर सरकारी सामानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तिनसुकिया में चार दुकानों को आग लगा दी गई है वहीं यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: नागरिकता बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट- असम के लोगों का अधिकार कोई नहीं छीन रहा

असम में सेना की पांच टुकड़ियों को तैनात किया गया है। वहीं असम रायफल्स की दो टुकड़ियां भी सुरक्षा में जुटी हुई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में राज्य पुलिस बल भी तैनात है।