राजनीति

Punjab Assembly Election 2022: सोनू सूद की बहन लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, अभी पार्टी पर खुलासा नहीं

Punjab Assembly Election 2022 अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में एक्टर सोनू सूद की बहन भी अपनी किस्मत आजमाएंगी। सोनू सूद ने आज घोषणा की कि उनकी बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव लड़ेंगी। मालविका मोगा शहर में एक समाज सेविका के तौर पर जानी जाती हैं। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में कई सामाजिक कार्य किए हैं
2 min read
Nov 14, 2021
Punjab Assembly Election 2022

नई दिल्ली। पंजाब ( Punjab Assembly Election 2022 )में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) की बहन मालविका सच्चर ( Malvika Sachar ) भी पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

यह एलान खुद अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन मालविका पंजाब का आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगीं। हालांकि पार्टी के नाम पर फिलहाल उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा है।

कोरोना के दौरान अपने कामों की वजह से प्रशंसा पाने वाले सोनू सूद ने राजधानी चंडीगढ़ से लगभग 170 किलोमीटर दूर मोगा में एक संवाददाता सम्मेलन में बड़ी घोषणा की। सोनू सूद ने बताया कि वे खुद तो राजनीति में नहीं उतरेंगे, लेकिन उकी बहन मालविका जरूर विधानसभा चुनाव लड़ेंगीं।

बता दें कि सोनू सूद हाल ही में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं।

सोनू सूद की बहन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं सोनू सूद की मानें तो वे किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि बहन का मन है तो वह मोगा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि किस पार्टी से लड़ेंगी, यह तय नहीं किया है। समय आने पर इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

सोनूः किसी के खिलाफ नहीं करूंगा प्रचार
सोनू सूद ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल या नेता के खिलाफ प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने किसी भी पार्टी का स्टार प्रचारक बनने से भी इंकार कर दिया।
हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अपनी बहन मालविका का प्रचार करेंगे। वो जिस भी पार्टी में शामिल हों, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

घोषणा पत्र के साथ एग्रीमेंट करें नेता
सोनू सूद ने कहा कि नेता अपने घोषणा पत्र के साथ एक एग्रीमेंट भी करें। इस एग्रीमेंट के मुताबिक समय पर वादों को पूरा न करने पर इस्तीफा देने की व्यवस्था होनी चाहिए।
सोनू ने कहा कि उनके बहन का राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है।

केजरीवाल ने रद्द किया दौरा
दरअसल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 14 नवंबर को मोगा आने वाले थे। कयास थे कि वे सोनू सूद को पार्टी में शामिल कर सकते हैं, लेकिन पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से सोनू सूद की मुलाकात के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया।

कौन हैं मालविका सच्चर?
तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी, मालविका सूद सच्चर (38) मोगा शहर की एक प्रमुख समाज सेविका हैं, जो शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती हैं।

मालविका और सोनू एक साथ अपने दिवंगत माता-पिता शक्ति सागर सूद और सरोज बाला सूद की याद में सूद चैरिटी फाउंडेशन चलाते हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान, मालविका ने वंचित छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कक्षाओं का भी आयोजन किया था। उनके पिता मोगा के मेन बाजार में बॉम्बे क्लॉथ हाउस की दुकान चलाते थे और उनकी मां शहर के डीएम कॉलेज में अंग्रेजी की शिक्षिका थीं।

Published on:
14 Nov 2021 02:00 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा