राजनीति

स्वामी का सनसनीखेज बयान, नमो को कराना चाहिए चेकअप, गले मिलकर जहर तो नहीं दिया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादित प्रतिक्रिया दी है। स्वामी ने बगैर राहुल गांधी का नाम लिए गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम को मेडिकल जांच कराने की सलाह दी है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 6:39 PM IST
Subramanian Swamy
स्वामी का सनसनीखेज बयान, नमो को कराना चाहिए चेकअप, गले मिलकर जहर तो नहीं दिया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गले लगाने पर पूरा देश अगल अगल प्रतिक्रियाएं दे रहा है। कोई राहुल के इस कदम की तारीफ कर रहा है तो, कोई इसे संसदीय मर्यादा के खिलाफ बता रहा है। खुद लोकसभा स्पीकर ने भी इसे गलत बताया है। लेकिन बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने विवादित प्रतिक्रिया दी है। स्वामी ने बगैर राहुल गांधी का नाम लिए गंभीर आरोप लगाते हुए पीएम को मेडिकल जांच कराने की सलाह दी है।

पीएम को करना चाहिए मेडिकल चेकअप

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्विटर पर लिखा, ' नमो (नरेंद्र मोदी) को बुद्धु को गले लगने की इजाजत नहीं देनी चाहिए थी। रूस और उत्तर कोरिया में गले लगने की तकनीक का इस्तेमाल जहरीली सुई चुभोने के लिए भी करते हैं। मुझे लगता है कि नमो को तुरंत अपना मेडिकल चेकअप करना चाहिए और इस बात ध्यान रखना चाहिए कि कहीं सुनंदा पुष्कर के हाथों की तरह उनके शरीर में भी कोई माइक्रोस्कोपिक पंचर तो नहीं है।'

स्पीकर और गृहमंत्री ने जताया एतराज

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने विरोध किया। सुमित्रा महाजन ने कहा, 'मुझे भी यह पसंद नहीं है। एक शिष्टाचार होता है प्रधानमंत्री पद के लिए। सदन के भीतर सीट पर जब वह बैठे हैं तो वह नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री हैं। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोगों ने सदन के भीतर 'चिपको आंदोलन' शुरू किया है।

राहुल ने पीएम मोदी को सदन में लगाया था गले

दरअसल सदन में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने भाषण में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने 40 मिनट के भाषण में राहुल ने कहा कि मेरे मन में आपके लिए नफरत या द्वेषपूर्ण भावनाएं रत्ती भर भी नहीं हैं। आप मुझसे नफरत करते हैं, मैं शायद आपके लिए 'पप्पू' हूं। आप मेरे लिए अपशब्द का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन मैं आपसे प्यार करता हूं और आपका सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं कांग्रेस हूं। इसके बाद राहुल गांधी सत्ताधारी पक्ष की ओर गए मोदी से गले मिले जिसे देख लोकसभा में सभी हैरान थे। अचानक हक्का-बक्का हो जाने के बाद मोदी ने तुरंत उनको वापस बुलाकर उनसे हाथ मिलाया। उन्होंने राहुल गांधी की पीठ थपथपाई और मुस्कराते हुए दोनों नेताओं ने बात की।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड