27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शाहजहांपुर रैली में देखिये किसानों की भीड़, 2019 का ट्रेलर
Play video

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शाहजहांपुर रैली में देखिये किसानों की भीड़, 2019 का ट्रेलर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में इस भीड़ को देख भाजपाई गदगद दिखाई दिए।
Google source verification

शाहजहांपुर। किसान कल्याण रैली में 2019 लोकसभा चुनाव का ट्रेलर दिखाई दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का असर इस कदर हावी था, कि भीषण गर्मी भी किसानों के कदमों को नहीं रोक सकी। रैली का समय दोपहर 12 बजकर 20 मिनट था, लेकिन किसानों का आगमन सुबह 9 बजे से ही शुरू हो गया। रैली स्थल पर पुलिस का सख्त सुरक्षा पहरा दिखाई दिया। इसके बाद जैसे जैसे दिन चढ़ता गया और पीएम मोदी के आने का समय नजदीक आता गया, भीड़ उसी रफ्तार में बढ़ती रही। कुर्सियां तो 12 बजे तक भर चुकी थीं, इसके बाद किसानों के आने का सिलसिला थमा नहीं। रैली स्थल पर आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था कराई गई थी। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में इस भीड़ को देख भाजपाई गदगद दिखाई दिए।

बड़ी खबरें

View All

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश