राजनीति

​तमिलनाडु: डीएमके के निशाने पर रजनीकांत, बताया भाजपा के हाथों की कठपुतली

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने शुक्रवार को फिल्मों से राजनीति में आई अभिनेता रजनीकांत पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 11:45 AM IST
news
gfg

नई दिल्ली। देश के दक्षिण राज्य तमिलनाडु में सियासी उठापटक जारी है। अब द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने शुक्रवार को फिल्मों से राजनीति में आए अभिनेता रजनीकांत पर निशाना साधा है। डीएमके ने रजनीकांत को भाजपा के हाथों की कठपुतली बताया है। डीएमके ने कहा है कि सांप्रदायिक तत्व उनका समर्थन कर रहे हैं। यही वजह है कि उनके फैंस की संख्या लगातार कम होती जा रही है। वहीं, रजनीकांत ने इन आरोपों को बेबुनियाद और गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि कोई भी उनके फैंस को उनसे अलग नहीं कर सकता। इसके साथ ही रजनीकांत ने अपने फॉलोअर्स से सच्चाई के रास्ते पर चलने का कहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को 'रजनी मक्कल मंदरम' कार्यक्रम में अपने चाहने वालों को विश्वास में लिया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह बिना किसी लोभ-लालच राजनीति में बड़ा परिवर्तन लाकर रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि वह पैसों और पद के लालची किसी भी व्यक्ति को अपनी पार्टी की सदस्यता नहीं देंगे। रजनीकांत के इसी बयान पर पलटवार करते हुए डीएमके ने अपने माउथपीस 'मुरासोली' में उन पर हमला बोला है। अपने माउथपीस में डीएमके ने लिखा है कि अगर रजनीकांत को कोई लोभ लालच नहीं तो उनको पेरियार की तरह आंदोलन शुरू करना चाहिए।

डीएमके का आरोप है कि रजनीकांत के बारे में मीडिया में बातें करने वाले लो सांप्रदायिक हैं। ये लोग तमिल समुदाय को बांटना चाहते हैं। 'मुरासोली' में लिखा है कि रजनीकांत के फैन उन पर भरोसा तो करत हैं, लेकिन वह पूरी तरह से कठपुतली बन चुके हैं। अब वह दूसरे के नचाए नाच रहे हैं।

Updated on:
27 Oct 2018, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा